एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: जेपी नड्डा करेंगे 'सुझाव आपका संकल्प हमारा' कार्यक्रम की शुरुआत, जानिए इसमें क्या होगा खास

Rajasthan Election: बीजेपी संकल्प पत्र समिति द्वारा जनता के सुझाव जानने के लिए 'आपणो राजस्थान सुझाव आपका संकल्प हमारा' कार्यक्रम बनाया गया है. जेपी नड्डा आज जयपुर से इस कार्यक्रम की शुरू आत करेंगे.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आम जनता से सुझाव लेगी. इस अभियान की शुरुआत आज यानी 4 अक्टूबर से होगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम से अलग-अलग जगहों के लिए 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मेघवाल ने कहा कि, बीजेपी संकल्प पत्र समिति द्वारा जनता के सुझाव एकत्रित करने के लिए 'आपणो राजस्थान सुझाव आपका संकल्प हमारा' कार्यक्रम बनाया गया है.

इस कार्यक्रम की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में दोपहर एक बजे करेंगे. इस दौरान जेपी नड्डा राज्य के अलग-अलग जगहों के लिए 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि, जनसहभागिता के तहत चलाए जा रहे इन रथों के साथ जिला संयोजक और संकल्प पत्र समिति के सह-संयोजक रहेंगे. इन रथों में ‘आकांक्षा पेटी’ भी रखी जाएगी, जिसमें लोग अपने लिखित सुझाव दे सकते हैं.

जेपी नड्डा जारी करेंगे टोल फ्री नंबर 
अर्जुनराम मेघवाल ने आगे बताया कि, जिला मुख्यालयों और तहसील स्तर पर जाकर आमजन से संकल्प पत्र के संबंध में सुझाव लिए जाएंगे. यह कार्यक्रम 20 दिन का होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे. जेपी नड्डा एक टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी जारी करेंगे. सभी सुझावों के आधार पर बीजेपी अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी. अर्जुनराम मेघवाल बीजेपी की संकल्प पत्र समिति के संयोजक भी हैं.

कल हुई थी बीजेपी की बैठक
वहीं मंगलवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने एक बैठक ली. यह बैठक करीब दो घंटे तक चली. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी मौजूद रहे. इसके अलावा इस बैठक में उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में किन खास मुद्दों पर चर्चा हुई इस बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं, लेकिन चुनाव के मद्देनजर बैठक को अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Malegaon Blast Case: अदालत में सुनवाई के दौरान रो पड़ीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर, किया गया था ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget