एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने जारी किया अपना रिपोर्ट कार्ड, खुद को दिए 100 में से इतने नंबर     

Rajasthan Elections 2023: दिव्या मदेरणा राजस्थान के ओसियां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं. मदेरणा अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं विधायक एक फिर चर्चा में हैं.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार व विधायकों का 5 साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है. सीएम अशोक गहलोत मौजूदा कांग्रेस सरकार को रिपीट करने का दावा अपनी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर कर रहे हैं. वहीं नेता भी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच पहुंचकर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता के सभी कामों को पूरा करवाया है. इसी क्रम में कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. कांग्रेस विधायक ने लोगों को कहा कि आप मुझे नंबर देने वाले हो तो मैं बता दूं कि मैंने इतना काम किया है कि आपको 100 में से 100 नंबर देने ही पड़ेंगे.

वहीं कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा के इस दावे पर बीजेपी के पूर्व विधायक व मंत्री भैराराम सियोल ने चुटकी लेते हुए कहा कि आपने एग्जाम दे दिया है. आपने 100 में से 100 काम किए हैं? या अपने 100 में से 20 कम किए हैं? जनता आपकी कॉपी चेक कर लेगी आपको नंबर दे देगी. उन्होंने कहा कि मुझे तो इसमें भी पेपर लीक की बू आ रही है, क्योंकि 5 साल में लॉ एंड ऑर्डर की हालत खस्ता रही. किसान सड़कों पर रहे. सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार, पानी के लिए लोग तरसते रहे.  भैराराम सियोल ने दावा किया कि ओसियां विधानसभा क्षेत्र के सभी नलकूप फेल पड़े हैं, किसान सड़कों पर खड़े हैं.

जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक हैं दिव्या मदेरणा
बता दें कि दिव्या, राजस्थान के ओसियां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं. दिव्या मदेरणा के बारे में कहा जाता है कि वो अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. विधायक दिव्या मदेरणा अपने क्षेत्र में 5 साल बाद एक बार फिर अपने लिए वोट मांगने के लिए पहुंची. ओसियां विधानसभा क्षेत्र की चिराई गांव में पंडाल में मौजूद ग्रामीण मतदाताओं को संबोधित करते हुए विधायक मदेरणा बोलीं कि आपको मेरे काम पर 100 में से 100 नंबर देने ही पड़ेंगे. इस दौरान दिव्या ने कहा कि अगर आप बीजेपी के भी होंगे वो भी घटाकर 99 नहीं कर सकते है. क्योंकि मेरा काम बोल रहा है.

विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि राज्य में बिजली की समस्या है. वोल्टेज ट्रिपिंग हो जाता है. फीडर चेंज हो जाता है. यह सतत प्रक्रिया है. यह काम भी होंगे आप जैसे करते थे, वैसे करते रहें. जिस तरह से समस्या आती है, उसका निस्तारण हम करते हैं. कोई समस्या होगी तो हम उसका भी निस्तारण करेंगे. बता दें कि कुछ दिनों पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने अपने क्षेत्र के लोगों को कहा था कि अंकुडिया डालकर बिजली चोरी करो कोई भी रोकने वाला नहीं है. आज तक कोई विजिलेंस टीम आपके गांव नही आई है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: कोटा पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- 'भ्रष्टाचारी भाग रहे हैं, सिस्टम साफ हो रहा है'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget