एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: सीएम अशोक गहलोत का निशाना, कहा- 'झूठे आरोप लगाना बीजेपी की फितरत'

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के अजमेर में एक चुनावी रैली के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वादों को निभाया है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. चुनाव को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अजमेर पहुंचे हैं. जहां उन्होंने कांग्रेस पत्याशी के पक्ष में वोट मांगा. इस दौरान एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि झूठे आरोप लगाने बीजेपी की फितरत है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को लेकर बोला कि कांग्रेस अपना वादा निभाती है.  

दरअसल अजमेर में सीएम गहलोत एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. जहां उन्होंने बीजेपी को जमकर घेर. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बुधवार (15 नवंबर) को कहा, ''झूठे आरोप लगाना उसकी फितरत है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपने वादों को निभाया है.'' गहलोत अजमेर में 'कांग्रेस गारंटी यात्रा' और अजमेर संभाग के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे थे.

बीजेपी बनाती है नॉन इश्यू को इश्यू- सीएम गहलोत

गहलोत ने कहा कि बीजेपी का काम सिर्फ झूठे आरोप लगाना ही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी 'नॉन इश्यू' को 'इश्यू' बना रही है, लेकिन राज्य की जनता को गुमराह नहीं कर सकती है. उन्होंने कहा कि जनसमुदाय का विश्वास कांग्रेस पार्टी के साथ है, कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव सफल प्रयास किए है और हमारी पार्टी जनसेवा पर ही ध्यान केन्द्रित रखती है. एक बयान के अनुसार गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में महंगाई राहत कैंप के जरिए 10 गारंटी कार्ड वितरित कर हर घर को लाभान्वित किया है.

उन्होंने कहा कि महिला, युवा, विद्यार्थी, किसान, वृद्ध, एकल नारी, विधवा सहित रसोई घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है. अब कांग्रेस ने 7 गारंटियां दी हैं, जिन्हें दिसम्बर, 2023 में सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने पांच में विकास में कोई कमी नहीं आने दी. गहलोत ने विश्वास जताया कि 'एक बार फिर राजस्थान में कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से सरकार बनाएगी.' उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की. राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है. वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 10 दिनों के प्रचार का BJP ने बना लिया मेगा प्लान, कमजोर सीटों पर दिग्गजों के होंगे प्रोग्राम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget