एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इन दो दलों ने किया प्रत्याशियों के नामों का एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय ट्राइबल पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीटीपी के अभी दो विधायक हैं.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में महज कुछ दिन बचे हैं, लेकिन सभी सीटों पर टिकटों की घोषणा नहीं हो पाई है. सभी दलों में संग्राम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आज राजस्थान में दो राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. दरअसल, भारतीय ट्राइबल पार्टी के मौजूदा दो विधायक भी हैं. पिछले चुनाव में बीटीपी को दो सीटें मिली थीं. वहीं आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने भी अपने 11 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है.  इनमें वो विधानसभा सीटें शामिल हैं, जहां अभी कांग्रेस और बीजेपी ने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं. इसलिए यहां पर इन दलों ने पहले दांव खेल दिया है. 

भारतीय ट्राइबल पार्टी ने 9 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा 

भारतीय ट्राइबल पार्टी (btp) ने नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को उतार दिया है. उदयपुर जिले की खेरवाड़ा विधानसभा सीट से प्रवीण परमार, बांसवाड़ा जिले की बागीदोरा से बसंत गरासिया, डूंगरपुर जिले की चौरासी से रणछोड़ तबियाड, उदयपुर जिले की झाडोल से डॉ देव डामोर, बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ से देवचंद मावी, झालावाड़ जिले की मोरथला से राजकुमार कटारा,  बाड़मेर जिले की शिव से तगाराम भील, पाली जिले की बाली विधानसभा सीट से मुगलाराम और सलूंबर विधानसभा सीट से प्रकाश खराड़ी को टिकट दिया है. 

आजाद समाज पार्टी ने 11 सीट पर उतारे प्रत्याशी

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने राजस्थान की 11 विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. जयपुर की चौमूं विधानसभा सीट से सतपाल चौधरी, फुलेरा विधानसभा सीट से राकेश जोया, जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा सीट संजय वाल्मीकि, जयपुर की मालवीयनगर विधानसभा सीट से विनीत सांखला सैनी, मुंडावर से अनिल बाल्मीकि, थानागाजी से राजवीर मीना, टोड़ाभीम से रजनीश मीणा 'मेहर', करौली से पप्पू गुर्जर, टोंक से शोएब खान, मारवाड़ जंक्शन से विजयराज परिहार और बाली सीट से शैलेश मोसलपुरिया को मैदान में उतार दिया है. इन सीटों पर अभी बड़े दलों ने टिकट जारी नहीं किये हैं. मालवीयनगर से घोषित प्रत्याशी पहले नामित पार्षद रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: हाड़ौती की धरती से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, ERCP परियोजना पर मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर बोला हमला

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget