एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में BJP 10 दिन के लिए करने जा रही है ये बड़ा काम, सभी वर्गों को साधने के लिए बनाया ये प्लान

Rajasthan Elections 2023: बीजेपी का 'सम्पर्क से समर्थन' अभियान 20 जून से शुरू होकर 30 जून तक चेलगा. इसमें लोगों में 09 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की पुस्तिका का वितरण किया जाएगा.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मूड में आ चुकी है. बीजेपी मुख्यालय में सोमवार को राजस्थान बीजेपी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बैठक कर योजना बनाई. इसमें पूरे 10 दिन के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे. मिस्ड कॉल करवाकर लोगों को जोड़ेंगे और उन्हें मोदी सरकार के नौ साल के काम की पूरी जानकारी देंगे.आज 20 जून से 30 जून तक 'सम्पर्क से समर्थन अभियान' चलाया जाएगा. 20 जून से प्रदेश के प्रमुख नेता विभिन्न वर्गों में जाकर 09 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की पुस्तिका का वितरण करेंगे. ये नेता लोगों को अभियान से जुडने के लिए 9090902024 नम्बर पर मिस्ड कॉल करवाएंगे. बीजेपी मुख्यालय में अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा के विशिष्टजनों और जयपुर शहर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय लिया गया. 

क्या है बीजेपी का 'सम्पर्क से समर्थन'अभियान 

संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा प्रत्येक विधानसभा स्तर पर प्रभावशाली व नेतृत्वशील लोगों से सम्पर्क कर समर्थन प्राप्त करने का अभियान प्रारम्भ हो रहा है.समाज के विभिन्न वर्गों व श्रेणियों के प्रभावी तथा ओपिनियन मेकर लोगों से सम्पर्क कर बीजेपी के विचार, दर्शन और केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी देकर समर्थन प्राप्त किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 09 वर्ष के कार्यकाल में किए जनकल्याण के ऐतिहासिक कार्यों की पुस्तिका इन विभिन्न वर्गों के लोगों को प्रदान कर बीजेपी के विचारों व कार्यों से जोड़ना 'सम्पर्क से समर्थन अभियान' का उद्देश्य है.

अभियान के दौरान इनसे जुड़ने का है प्लान 

भारतीय जनता पार्टी का 'सम्पर्क से समर्थन अभियान' 20 जून से 30 जून तक है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 09 वर्ष के कार्यकाल में  'गुड गवर्नेस-लास्टमैन डिलीवरी' यानि ‘अंत्योदय’ को साकार करने वाली योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया है. प्रदेश में अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर पहचान बनाने वाले यूथ आईकन, खेल जगत से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी, प्रमुख मीडिया व्यक्तित्व व सोशल मीडिया कार्यकर्ता, दलित और वंचित समाज के बन्धु, कला-साहित्य क्षेत्र से चित्रकार, लेखक, कवि, संगीतकार, अभिनेता-नेत्री, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, आदि, शिल्पकला क्षेत्र से हस्तशिल्पी, बुनकर, कुम्हार आदि, उद्योग जगत से उद्योगपति, व्यवसायी, व्यापारी, डॉक्टर, वकील चार्टर्ड अकाउण्टेट, शिक्षक, वैज्ञानिक, शहीदों व रक्षाकर्मियों के परिजन, राष्ट्रीय/प्रदेश स्तरीय पुरस्कृत व्यक्ति, किसान व पशुपालन क्षेत्र से जुडे लोग, एनजीओ, स्टार्टअप, आशा और आंगनबाडी से जुडे विशिष्ट लोग, सामाजिक पंचायती राज के जनप्रतिनिधि, पूर्व मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राजनैतिक दलों के पूर्व अध्यक्ष, स्वच्छता सैनिक (सफाईकर्मी), कामगार, मजदूर, श्रमिक व पश्चिम बंगाल में राजनैतिक हिंसा, बिहार में जहरीली शराब के शिकार समाज के इन प्रमुख वर्गों के लोगों से सम्पर्क किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Today: बिपरजॉय के कारण राजस्थान के इन इलाकों में अगले कुछ घंटे में हो सकती है बारिश, IMD का अलर्ट

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget