एक्सप्लोरर

राजस्थान: कहीं खेत में खेल रहे बच्चों पर गिरा हाईटेंशन तार, कहीं पतंग की वजह से लगा करंट, 3 मासूमों की मौत

Rajasthan News: कोटा और झालावाड़ में करंट लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई. कोटा में बिजली के तार पर फंसी पतंग उतारने की कोशिश के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, झालावाड़ में तार गिरने से 2 बच्चे मारे गए.

Current Accidents in Kota-Jhalawar: राजस्थान के कोटा और झालावाड़ में रविवार (29 दिसंबर) को अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई. कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में टीचर्स कॉलोनी में बिजली के तार पर फंसी पतंग को उतारने की कोशिश कर रहे 11 साल के करण की करंट लगने से मौत हो गई.

थाना प्रभारी महेंद्र ने बताया कि कुछ मीटर दूर खड़ा उसका 9 साल का भाई राहुल भी करंट लगने से झुलस गया, लेकिन इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. पुलिस का कहना है कि पतंग के मांझे में धातु पाउडर की एक लेयर थी, जिससे करंट पास हो सकता था. बच्चे ने पतंग का तार छुआ, जिस वजह से वह झुलस गया. वहीं, करण के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया गया. 

बच्चों पर गिरा हाई टेंशन वायर

वहीं, झालावाड़ के अकलेरा कस्बे में देवकरण में 10 साल के मीणा और 8 वर्षीय यश अपने घर के बाहर खेत में खेल रहे थे. उनके घर के पास से ही एक हाई टेंशन वायर गुजरता है. खेत में बच्चों के खेलते समय बिजली का हाईटेंशन तार उन पर गिर गया. इससे दोनों करंट की चपेट में आ गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका. 

एलकेरा इलाके की पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों ने बच्चों को देखा तो तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टर्स ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया. नाराज परिजनों ने बिजली कंपनी के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है. पुलिस ने भी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया है.

बिजली कंपनियों पर कार्रवाई की मांग

कोटा और झालावाड़ में हुईं इन दो घटनाओं ने परिवार और गांव में शोक का माहौल बना दिया है. स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है. वे प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बिजली के इतने खतरनाक तारों से आम जनता की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाने चाहिए. बिजली व्यवस्था में सुधार लाना जरूरी है. 

(पीटीआई भाषा के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: जलमग्न हुआ रेगिस्तान! जैसलमेर में ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान फूटा पानी का फव्वारा, मशीन समेत ट्रक जमीदोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget