एक्सप्लोरर

Rajasthan: भ्रष्टाचार का हाईवे बना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, धरे गए एक IAS, 3 IPS और 3 RAS

Alwar News: भ्रष्टाचारी अफसरों ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को भ्रष्टाचार का हाईवे बना दिया है. इसके निर्माण के दौरान अब तक एक आईएएस, एक आईपीएस और 3 आरएएस रिश्वत कांड में पकड़े जा चुके हैं.

Rajasthan Delhi-Mumbai Expressway Corruption: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे (Delhi Mumbai Expressway) राजस्थान (Rajasthan) से होकर निकल रहा है. राजस्थान के विभिन्न जिलों से होकर गुजरने वाले गुजरने वाले इस एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण का कार्य चल रहा है. 7 जिलों में 374 किलोमीटर के निर्माण कार्य में हर जिले में भ्रष्टाचारी अफसरों ने इसे भ्रष्टाचार का हाईवे बना दिया है. इसके निर्माण के दौरान अब तक एक आईएएस, एक आईपीएस और 3 आरएएस रिश्वत कांड में पकड़े जा चुके हैं जबकि अभी चार जिलों में 214 किलोमीटर का निर्माण कार्य बचा है. 

भ्रष्टाचार का हाईवे
माना जा रहा है ये हाईवे देश के विकास को गति देने वाला साबित होगा, लेकिन फिलहाल अधिकारियों के लिए ये भ्रष्टाचार का हाईवे बन गया है. हाईवे निर्माण कम्पनियों पर जिले में अधिकारियों के जरिए दबाव बनाकर मंथली उगाही का खेल चल रहा है. राजथान के 7 जिलों से गुजरने वाले इस एक्सप्रेस हाईवे में दौसा तक का काम पूरा हो चुका है. अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा से होते हुए इस हाईवे को बनाया जा रहा है. 317 किलोमीटर का हाइवे इन जिलों में बनना है, लेकिन इसके निर्माण में कई अधिकारियों ने भ्रष्टाचार का खेल शुरू कर दिया. 

जिला प्रशासन की होती है जिम्मेदारी
भ्रष्टाचार के मामले में कई अधिकारी धरे गए हैं. एक आईएएस, एक आईपीएस और तीन आरएएस रिश्वत कांड में पकड़े जा चुके हैं. इसके अलावा कोटा में निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही कलेक्ट्रेट का सूचना सहायक पकड़ा गया है. राजस्थान सीमा में एक्सप्रेस हाईवे के आते ही भृष्टाचारी अधिकारियों का खेल शुरू हो गया. काम मे कोई रुकावट ना आए और आवप्त की गई जमीनों के भुगतान कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होती है. लेकिन, प्रशासन ने हाईवे निर्माण कम्पनियों से मासिक बंधी वसूलना शुरू कर दिया, इसका खुलासा कई अधिकारियों के पकड़े जाने के बाद हुआ. 

Solar Eclipse 2022: जानिए कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव और किसकी खुलेगी किस्मत

खुलेआम चल रहा है भ्रष्टाचार का खेल
हाल ही में एसीबी ने आईएएस नंनुमल पहाड़िया और एक आरएएस अशोक सांखला को हाईवे निर्माता कम्पनी के प्रतिनिधि से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. जानकारी के अनुसार हर महीने कम्पनी से 4 लाख रुपए की मासिक बंधी कलेक्टर के नाम और एक लाख रुपए आरएएस अशोक सांखला अपने नाम से वसूलता था. जनवरी 2021 में एसीबी ने दौसा में आरएएस पिंकी मीणा और पुष्कर मित्तल को गिरफ्तार किया था. दोनों ने एक्सप्रेस वे निर्माण में अड़चन नहीं डालने की एवज में कम्पनी से घूस मांगी थी. मित्तल को 5 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया था साथ ही पिंकी ने 10 लाख रुपए की मांग की थी.

धरे गए अधिकारी
इसके अलावा दौसा के तत्कालीन एसपी आईपीएस मनीष अग्रवाल को भी 4 लाख की मंथली लेते पकड़ा गया था. कम्पनी पर चल रहे कुछ केसों को रफा दफा किए जाने के चलते भी 10 लाख रुपए लिए गए. वहीं, दलाल नीरज मीणा ने एसपी के नाम से कम्पनी से 38 लाख रुपए उठाए बाद में नीरज और गोपाल भी गिरफ्तार हुए. कोटा में अभी निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ कि वहां कलेक्ट्रेट में पदस्थापित सूचना सहायक दीपक रघुवंशी और दलाल एकांत को एक लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया था. 

ये भी पढ़ें: 

Jaipur News: 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में महिला टीचर के बारे में लिखी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget