एक्सप्लोरर

Solar Eclipse 2022: जानिए कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव और किसकी खुलेगी किस्मत

Solar Eclipse 2022: इस साल चार ग्रहण लगने वाले है. जिसमें 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण होंगे. बता दें कि साल का पहला ग्रहण 30 अप्रैल की रात को लगने वाला है.

Solar Eclipse 2022 in India: जब भी कोई ग्रहण लगता है तो उसका सीधा असर हमारे जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है. ऐसे में आपका जानना जरूरी है कि इस साल ग्रहण कब       और कौन सा ग्रहण लगने वाला हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली की मानें तो इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण है. साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की देर रात को लगेगा. वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा. ये दोनों सूर्यग्रहण आंशिक ही है. 30 अप्रैल को वैशाख मास की अमावस्या तिथि है. ये अमावस्या शनिवार के दिन पड़ने के कारण शनिचरी अमावस्या का योग बन रहा है. जिस कारण चार राशियों पर सूर्य की विशेष प्रभाव प्राप्त होगा. ये ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगने जा रहा है. इसलिए ये ग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ है.

सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. साथ ही सूर्य देव का संबंध मान-सम्मान और प्रतिष्ठा से भी होता है. साथ ही पिता और आत्मा का कारक भी. वहीं सूर्य ग्रहण की स्थिति ज्योतिषशास्त्र में अशुभ मानी जाती है. ऐसा माना जाता है कि ग्रहण लगने पर सूर्य पीड़ित हो जाते हैं और शुभ फलों में कमी आ जाती है.

Rajasthan New: BSP सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद कर रहे राजस्थान चुनाव की तैयारी, पार्टी में है Good Listener की छवि

सूर्य ग्रहण 2022 समय 

साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. जैसा कि ये सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है और आंशिक सूर्यग्रहण उस स्थिति को कहते हैं जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच कुछ इस तरह से आ जाता है कि सूर्य का कुछ हिस्सा पृथ्वी से नजर नहीं आता है.

 कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण 2022

साल का ये पहला सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा. भारत में ये सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा. इसलिए यहां पर इसका सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा. वैसे धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. इस दौरान मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. मंदिर के कपाटों को भी बंद कर दिया जाता है.

वहीं इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशि ऐसी है, जिनको ग्रहण काल में सकारात्मक फल प्राप्त होगा. वो राशि है वृषभ, कर्क, तुला, धनु. आपके जीवन में सूर्य ग्रहण एक सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा. इस दौरान आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी. मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है. साथ ही इस समय साझेदारी के काम में मुनाफा हो सकता है.

अब जानते है वो पांच कार्य जिनको आप ग्रहण काल के बाद जरूर करें

  1. सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें.
  2. ग्रहण काल में अपने ईष्ट देवता का ध्यान और उनके मंत्र का जप करें.
  3. अन्न का दान करें.
  4. ग्रहण से पहले बने भोजन व रखे पानी को हटा कर नया भोजन बना कर ही खाएं.
  5. ग्रहण समाप्ति के बाद गाय को घास, पक्षियों को दाना तथा गरीबों को वस्त्र दान करें.   

Dausa: पीहर जा रही महिला का अपहरण करके गैंगरेप के बाद हत्या कर कुंए में फेंका, एक आरोपी गिरफ्तार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget