एक्सप्लोरर

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन, तेजी से बढ़ रहे मामले

राजस्थान में चिंताजनक बात यह है कि यहां कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अब तक प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 1149 पहुंच गए हैं.

Rajasthan Corona Cases: राजस्थान में मौसम बदलने के साथ ही कोरोना वायरस का संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है. गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 198 नए केस दर्ज किए गए. वहीं प्रदेश में 314 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं. इसके अलावा राजस्थान में कोविड 19 के 1149 एक्टिव मरीज हैं. 

कहां कितने मरीज?
राज्य सरकार के स्वस्थ विभाग की और जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के आंकड़े इन जिलों में अधिक सामने आए हैं. जयपुर में 42, जोधपुर में 38 बीकानेर में 37, उदयपुर में 15, अजमेर में 12, अलवर में 11, सिरोही में 10 भीलवाड़ा में 9, चित्तौड़गढ़ में 7, जालौर में 6, डूंगरपुर में 3, झालावाड़ में 3, कोटा में 2, राजसमंद, सवाई माधोपुर और सीकर में एक-एक मरीज है.  

इतने हुए एक्टिव केस
राजस्थान में चिंताजनक बात यह है कि यहां कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अब तक प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 1149 पहुंच गए हैं, जबकि जून में एक्टिव केस 500 के करीब थे.
 
बता दें कि कोविड-19 वायरस, अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है. संक्रमित हुए ज्यादातर लोगों को कम से लेकर मध्यम लक्षण तक की बीमारी होती है और वे अस्पताल में भर्ती हुए बिना ठीक हो जाते हैं.

आम लक्षण-:

बुखार, खांसी, थकान, स्वाद और गंध न पता चलना

कम सामान्य लक्षण-:

गले में खराश,सिरदर्द,खुजली और दर्द,दस्त,लाल या सुजी हुई आंखें, त्वचा पर चकत्ते आना या हाथ या पैर की उंगलियों का रंग बदल जाना

गंभीर लक्षण-:

सांस लेने में दिक्कत या सांस फूलना
बोल न पाना या हिल-डुल न पाना, या उलझन सीने में दर्द
गंभीर लक्ष्ण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें. 

डॉक्टर्स से लें सलाह
अपने डॉक्टर के पास या अस्पताल में जाने से पहले हमेशा फोन करके जाएं जो लोग स्वस्थ्य हैं और उन्हें वायरस के थोड़े-बहुत लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो उन्हें घर पर ही रहना चाहिए वायरस से संक्रमित होने के बाद, इसके लक्षण दिखाई देने में आम तौर पर 5-6 दिन लगते हैं हालांकि, कुछ मामलों में लक्षण दिखने में 14 दिन भी लग सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Udaipur News: राजस्थान का एकमात्र ऐसा कॉलेज जहां पास होते ही सीधा IIT और NIT में मिलता है एडमिशन, जानें डिटेल्स

Rajasthan Mansoon Update: मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ उदयपुर संभाग, आज राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है भारी बरसात

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget