एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Session: विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस करेगी 'चिंतन शिविर' का आयोजन, बनेगी खास रणनीति

Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस के 'चिंतन शिविर' का आयोजन 6 और 7 फरवरी को किया जाएगा. चिंतन शिविर में राजस्थान सरकार के 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां और आगामी बजट सत्र को लेकर चर्चा होगी.

Rajasthan Congress Chintan Shivir: राजस्थान विधानसभा के आगामी बजट सत्र (Rajasthan Assembly Budget Session) से पहले राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) के विधायक 2 दिवसीय 'चिंतन शिविर' में भाग लेंगे. 'चिंतन शिविर' का आयोजन 6 और 7 फरवरी को किया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी (Swarnim Chaturvedi) ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के कांग्रेस और सहयोगी दलों के विधायकों के लिये 6 और 7 फरवरी को 2 दिवसीय आवासीय चिंतन शिविर दिल्ली रोड पर एक होटल में होगा. शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान प्रभारी अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस/सहयोगी दलों के विधायक साथ ही कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक भाग लेंगे.

9 फरवरी से शुरू होगा सत्र 
राजस्थान विधानसभा का सातवां सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा और ये सत्र ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य सरकार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के पेपर लीक प्रकरण और कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर है. इसके साथ ही बेरोजगारों का एक तबका भी आंदोलन की राह पर है.

इन विषयों पर होगी चर्चा
चतुर्वेदी ने बताया कि चिंतन शिविर में राजस्थान सरकार के 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां, जनघोषणा पत्र की पालना, संगठनात्मक कार्यों में विधायकों की भागीदारी के साथ ही विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर चर्चा होगी. साथ ही वर्ष 2023 में राजस्थान की सत्ता में वापसी के साथ ही साल 2024 में केन्द्र से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा. चिंतन शिविर में कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी.

बजट सत्र की तैयारियां शुरू
गौरतलब है कि, 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 108, भाजपा के 71, निर्दलीय 13, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 3, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय ट्राइबल पार्टी के 2-2 विधायक हैं. इस बीच, विधानसभा सचिवालय ने 9 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं. विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बृहस्पतिवार को बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में जारी है सर्दी का सितम, जानें- राजधानी जयपुर का हाल 

है ना कमाल...रात को खाना खाने के बाद राजस्थान के इस शहर में हजारों लीटर दूध पी जाते हैं लोग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget