एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा का BJP पर हमला, इस कार्टून पर शुरू हुई राजनीति

Rajasthan News:लोकेश शर्मा ने ट्वीटर पर लिखा कि विरोध करते-करते ये बीजेपी के मानसिक दिवालियापन की निशानी है. मुख्यमंत्री को इस तरह दिखाना शर्मनाक और निंदनीय है. राजनीति तथ्यों द्वारा आलोचना के साथ हो.

Rajsasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव नजदीक आता देख राजस्थान की राजनीति गरमाने लगी है. सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. एक कार्टून को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के ओएसडी लोकेश शर्मा (Lokesh Sharma) ने बीजेपी (BJP )पर निशाना साधा है. दरअसल बीजपी की राजस्थान ईकाई ने एक ट्वीट किया था. इसमें एक कार्टून लगा हुआ था, इसमें राजस्थान के सीएम की कुर्सी पर बैठे इंसान के मुंह में खून लगा हुआ है. उसकी कुर्सी पर लगे दो हाथों में खून के निशान हैं. ये हाथ कांग्रेस का चुनाव चिन्ह है.इस चित्र के साथ बीजेपी ने अपने ट्वीट में  लिखा है, ''राजस्थान में जंगलराज''

क्या लिखा है लोकेश शर्मा ने

इसे रीट्वीट करते हुए लोकेश शर्मा ने लिखा है,''विरोध करते-करते ये BJP के मानसिक दिवालियापन की निशानी है. मुख्यमंत्री को इस तरह दिखाना शर्मनाक और निंदनीय है. राजनीति तथ्यों द्वारा आलोचना के साथ हो, सीएम पद की गरिमा होती है, कुछ शिष्टाचार और अदब-ओ-आदाब हुआ करते हैं, लेकिन खुद को पार्टी विद डिफरेंस बताने वाले उसे तार-तार कर रहे हैं.''

लोकेश शर्मा अक्सर चर्चा में रहते हैं. अभी फरवरी में ही उनसे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की थी. यह मामला फोन टैपिंग से जुड़ा है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर यह मामला दिल्ली पुलिस ने 25 मार्च 2021 को दर्ज किया था.इसमें लोकेश शर्मा और पुलिस के कुछ अधिकारी आरोपी बनाए गए हैं. 

लोकेश शर्मा पर आरोप

जुलाई 2021 में कांग्रेस नेता सचिन पायलट की बगावत के बाद सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगे थे. गहलोत खेमे ने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कुछ ऑडियो टेप वायरल किए थे. इसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के साथ गहलोत सरकार को गिराने के लिए सौदेबाजी का आरोप लगाया गया था.

जांच एजेंसी ने लोकेश शर्मा से ऑडियो के सोर्स को लेकर पूछताछ की थी. पूछताछ के बाद मीडिया से कहा था कि मुझ पर फोन टैपिंग के आरोप पूरी तरह गलत हैं. मैंने कोई फोन टैप नहीं किया. मैंने जो काम किया वह सरकार गिराने की साजिश वाले ऑडियो को जनता तक पहुंचाने का काम किया था. जो बातचीत थी,जिसमें प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने का षडयंत्र रचा गया था,सरकार गिराने के षडयंत्र के ऑडियो मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाए थे. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Culture: राजस्थान में कब होती है गधों की पूजा, किस बात पर हो नाराज हो गई थीं शीतला माता, यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की पहली बारिश में उखड़ी सड़क, कंस्ट्रक्शन कंपनी पर एक्शन
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की पहली बारिश में उखड़ी सड़क, कंस्ट्रक्शन कंपनी पर एक्शन
इंग्लैंड से पत्नी भेजती रही पैसे, कोटा में पति बना हथियारों वाला रीलबाज! पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा
इंग्लैंड से पत्नी भेजती रही पैसे, कोटा में पति बना हथियारों वाला रीलबाज! पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget