एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीएम गहलोत बोले- राजस्थान में निजी अस्पतालों को नहीं दी जाएगी लूट की छूट, मरीजों से लूंगा फीडबैक

Jaipur News: सीएम गहलोत ने कहा कि मरीजों को लूटने के लिए निजी अस्पतालों ने राइट टू हेल्थ बिल का विरोध किया. मरीजों को लूटने वाले ऐसे अस्पतालों की तुरंत जांच होनी चाहिए.

Jaipur News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य के क्रियाशील एवं नवनिर्मित मेडिकल काॅलेजों के प्राचार्यों के साथ मीटिंग की. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हम 'राइट टू हेल्थ बिल' लेकर आए, कुछ प्राइवेट अस्पताल वालों ने इसका विरोध किया. सीएम अशोक गहलोत बोले की राजस्थान में सरकार इतनी बड़ी-बड़ी योजनाएं लेकर आती है. मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत प्रदेश में दवा जांच उपचार बिल्कुल मुफ्त है. 

मरीजों को नहीं मिल रहा योजनाओं का फायदा
इतनी योजनाएं होने के बावजूद मरीज के बाहर से दवा लेने की बात कई बार सामने आई हैं ऐसा होना अच्छा नही हैं. सीएम ने कहा "मैं अब जिलों के दौरे पर जाऊंगा तो मरीजों से फीडबैक लूंगा." सीएम गहलोत ने आईएएस अधिकारियों  से कहा की पहले वाली प्रक्रिया से अब उलट चलें और पीडब्ल्यूडी विभाग अस्पतालों का सर्वे करवाकर काम कराएं. उन्होंने कहा कि हमें अब  अस्पतालों के प्रस्ताव का इंतजार नहीं करना है, मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचता है, अस्पतालों में साफ सफाई ना हो और गंदगी हो तो उस पर क्या बीतती होगी. मरीजों के लिए प्रदेश में इतनी बड़ी-बड़ी योजनाएं हैं लेकिन फिर भी मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है.

प्राइवेट अस्पतालों को लूट की छूट नहीं दी जाएगी
सीएम गहलोत बोले कि प्रदेश में 'राइट टू हेल्थ' बिल को लेकर कुछ प्राइवेट अस्पताल वालों ने विरोध किया. उसके बाद यह विधानसभा में रुक गया. ये लोग अंधाधुंध पैसा कमाते हैं, लेकिन अब इन प्राइवेट अस्पतालों को प्रदेश में लूट की छूट नहीं दी जाएगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि निजी अस्पतालों को मानवीय दृष्टिकोण रखना चाहिए. मेडिकल प्राचार्य पर चुटकी लेते हुए उन्होंने  कहा कि डॉक्टर साहब कुछ बोल नहीं रहे हैं. सीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को अपने आवास पर लंच दिया और कहा कि कई निजी अस्पतालों में मरीजों से खुली लूट होती है. इन अस्पतालों के डॉक्टरों से बात करनी चाहिए. महंगाई के इस दौर में मानवीय दृष्टिकोण रखना जरूरी हैं ऐसे अस्पतालों को चिन्हित कर इसकी जांच करनी चाहिए.

निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से लूट के कई मामले सामने आए
सीएम गहलोत ने कहा कि निजी अस्पतालों की लूट के कई मामले सामने आए हैं. पिछले दिनों जोधपुर के श्रीराम अस्पताल में एक मरीज के साथ लूट का मामला सामने आया, इस मामले में अपनी सरकार के विरुद्ध ओसिया विधायक दिव्या मदेरणा ने मोर्चा खोल कर धरना दिया, उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज से लिए गए रुपए वापस लौट आए. जोधपुर के कृष्णा अस्पताल का भी एक मामला सामने आया, जहां पर एक मरीज से हार्ट की परेशानी के चलते साढ़े 8 लाख रुपए लिए गए, इसके बाद भी उसकी मौत हो गई. ऐसे में समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया तो निजी अस्पताल बैक फुट पर आ गया और उनसने मरीज के परिजनों को रुपए लौटाए.

यह भी पढ़ें:

UP-Rajasthan-Punjab Weather Today: जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा यूपी-राजस्थान-पंजाब में मौसम? वायु प्रदूषण में हुई बढ़ोतरी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalore News: रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget