एक्सप्लोरर

राजस्थान: डोटासरा को राठौड़ ने बताया 'बिगड़ैल नेता', दो प्रदेश अध्यक्षों में जुबानी जंग तेज

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है.

राजस्थान की सियासत में एक बार फिर दो प्रदेश अध्यक्षों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. अब एक बार फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह पर कड़ा प्रहार किया है. मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बिगड़ैल नेता बताया है.

प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में आज मदन राठौड़ पहुंचे, इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह एक अच्छा व्यक्ति था, लेकिन अब वह बिगड़ गए, अपने व्यक्तित्व को समाप्त करने के लिए आत्मघाती कदम ना उठाएं, मैं उनके साथ विधानसभा में था हम यह मानते थे कि एक उभरता हुआ नेता है, ठीक ढंग से अपनी प्रतिभा विकसित कर रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि वह विपक्ष में भी अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहा है, शब्द चयन में भी गिरावट आ गई, यह लोकतंत्र में ठीक बात नहीं, उसके बाद सदन में जाना नहीं, अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात करना, फिर उनके ही नेता ने कोई अच्छी बात कह दी तो उसके खिलाफ अखबारों में बयान देकर उसे प्रताड़ित करना.

राठौड़ का डोटासरा पर तीखा हमला

आगे उन्होंने कहा कि राजेंद्र पारीक ने सही बात कहीं यदि उन्होंने कुछ गलत कहा तो उनसे सीधी बात करनी चाहिए थी, पार्टी प्लेटफार्म पर बात होनी चाहिए थी, राजेंद्र पारीक वरिष्ठ नेता है, उनका सार्वजनिक रूप से अपमानित करना ठीक नहीं है. मदन राठौड़ तंज करते हुए यही नहीं रुके, आगे उन्होंने कहा कि जैसे गहलोत साहब ने सचिन पायलट के लिए नाकारा निकम्मा शब्द इस्तेमाल किया, उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया, वह कभी एक नहीं हो पाएंगे, वैसे ही राजेंद्र पारीक के भी दिमाग में आएगा, वह स्वाभिमानी आदमी है उनको भी लगेगा यह डोटासरा ठीक नहीं है यह संगठन बिखरेगा.

यह था मामला जिससे शुरू हुई जुबानी जंग

दरअसल कल पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अगले बजट सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही थी और इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के विधायक राजेंद्र पारीक को लेकर कहा कि उन्हें पार्टी लाइन के विपरीत नहीं जाना चाहिए. डोटासरा ने राजेंद्र पारीक को मीडिया के माध्यम से नसीहत दी थी, इसके बाद आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने डोटासरा के बयान का पलटवार किया है. वहीं अब इस मामले में डोटासरा के बयान का भी इंतजार रहेगा.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalore News: रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget