एक्सप्लोरर

Rajasthan BJP Candidate List: BJP ने जारी की 58 उम्मीदवार वाली तीसरी लिस्ट, कांग्रेस छोड़कर आने वाले 3 नेताओं को दिया टिकट

Rajasthan BJP Candidate Third List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में 58 सीटों पर कैंडिडेट का एलान किया है. सूबे में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है.

BJP Candidates List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी ने 58 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. बीजेपी ने सुभाष मील को खंडेला, उदय लाल डांगी को वल्लभनगर और दर्शन सिंह गुर्जर को करौली से उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आने वाली सुमित्रा पूनियां को भी टिकट दिया है. इन तीनों कल यानी बुधवार को ही बीजेपी में शामिल हुए थे और एक दिन बाद ही पार्टी ने इनको टिकट दे दिया. तीसरी लिस्ट में बीजेपी ने कोई सासंद मैदान में नहीं उतारा है. पार्टी ने जयपुर की हवामहल सीट से महंत बाल मुकंदाचार्य और सरदारपुरा से अशोक गहलोत के सामने महेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट दिया है.

गहलोत और पायलट के खिलाफ भी उतारे उम्मीदवार

बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने गहलोत की विधानसभा सी सरदारपुरा से डॉ महेंद्र सिंह राठौड़ कु टिकट दिया है. वहीं सचिन पायलट के खिलाफ भी बीजेपी ने उम्मीदवार उतारा है. उनकी टोंक सीट पर बीजेपी ने अजीत सिंह मेहता को टिकट दिया है. पार्टी ने टोंक से इस बार यूनिस खान का टिकट काट दिया है. 

अब तक 182 सीटों पर ऐलान, अब भी 18 सीटें बाकी

इससे पहले बीजेपी ने दो लिस्ट जारी कर कुल 124 उम्मीदावारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इस तीसरी लिस्ट के बाद प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से कुल 182 सीटों पर अपने प्रत्याशी के नामों का एलान कर चुकी है. अभी भी 18 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना बाकी है.

कल ही केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई थी लिस्ट पर मुहर

राजस्थान में नामांकन का दौर शुरू हो चुका है. हालांकि फिर भी कई सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया था. हालांकि इसपर बैठकों का दौर लगातार जारी था. बुधवार को ही पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें इन नामों पर मुहर लग गई थी. कल की बैठक के बाद आज पार्टी ने 58 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. 

MP और राजस्थान में BSP कर रही खास एक्शन प्लान पर काम, Mayawati की 9 रैलियों से बदलेंगे समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, दो युवक पकड़े
राजस्थान में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, दो युवक पकड़े
जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर पोस्टर पर बवाल! गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन
जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर पोस्टर पर बवाल! गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget