एक्सप्लोरर

अब राजस्थान के बारां में गिरी स्कूल की इमारत, छुट्टी होने के चलते नहीं हुआ बड़ा हादसा

Baran School Building Collapse: बारां में भारी बारिश से उच्च माध्यमिक विद्यालय की जर्जर दीवार गिरी, जिससे हड़कंप मच गया. छुट्टी होने से कोई हताहत नहीं हुआ. कलेक्टर ने जर्जर हिस्सा बनाने का आदेश दिया.

राजस्थान के बारां शहर में भारी बारिश के चलते राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की बिल्डिंग के पिछले हिस्से की दीवार गिरी. यह विद्यालय शहर में ही है. भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर दो दिनों के लिए बच्चों की छुट्टी होने की वजह से किसी की जान का कोई नुकसान नहीं हुआ. बिल्डिंग के इस हिस्से को पिछले साल ही जर्जर घोषित कर दिया गया था. 

जिस हिस्से की दीवार गिरी है वह फिजिक्स लैब के प्रभारी का कमरा था. अगर स्कूल खुला होता तो बच्चों को नुकसान हो सकता था. स्कूल बिल्डिंग के पिछले हिस्से की दीवार गिरने से मचा हड़कंप. प्रशासन और शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं. बगल का हिस्सा भी जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकता है.  

इमारत का हिस्सा नए सिरे से बनाने के निर्देश
बारां शहर के जिस स्कूल की दीवार गिरी है, वह बिल्डिंग 110 साल पुरानी है. बिल्डिंग जगह-जगह से जर्जर है, लेकिन नई बिल्डिंग तैयार करने की कोई कोशिश नहीं की गई. मुआयना करने स्कूल पहुंचे जिला कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर ने बिल्डिंग के इस हिस्से को तुरंत गिराए जाने और नए सिरे से बनाए जाने के आदेश दिए हैं. 

उनका कहना है कि बिल्डिंग का यह हिस्सा अब मरम्मत के लायक नहीं रह गया है, इसलिए इसे गिराया जाना ही बेहतर होगा. उन्होंने बिल्डिंग को गिराए जाने और नए सिरे से तैयार किए जाने के लिए एक कमेटी गठित कर दी है. 

पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम
जिला कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर का कहना है कि बारिश के रेड अलर्ट के चलते दो दिनों के लिए जिले के सभी स्कूलों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है. इसके साथ ही शहरी इलाके में जल भराव होने की सूरत में पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

तमाम लोगों को रेस्क्यू कर रिलीफ कैंप में भेजा जा रहा है. बाढ़ और जल भराव वाले क्षेत्र के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. बारिश के चलते सरकारी अमला भी पूरी तरह अलर्ट पर है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget