एक्सप्लोरर

Rajasthan: झालावाड़ के बाद अब जैसलमेर के स्कूल में हादसा, एक बच्चे की मौत, शिक्षक भी घायल

Jaisalmer News: राजस्थान में झालावाड़ के बाद अब जैसलमेर में अब स्कूल के गेट का पोल गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई. यह हादसा पूनम नगर के बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ.

राजस्थान में झालावाड़ के बाद अब जैसलमेर में एक स्कूल में बड़ा हादसा हो गया. स्कूल के गेट का पोल गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं हादसे में एक शिक्षक भी घायल हुआ है. घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है.

पूरा मामला पूनम नगर के बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है. पूनम नगर विधायक छोटूसिंह भाटी का पैतृक गांव है. मृत बच्चे की पहचान अरबाज खान के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 9 साल थी और प्रथम कक्षा का छात्र था.

छात्र के परिजन शव को लेकर धरने पर बैठे

सूचना के मुताबिक बच्चों के स्कूल के अंदर घुसते समय यह हादसा हुआ. हादसे के बाद छात्र के परिजन शव को लेकर विद्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से स्कूल का प्रवेश द्वार जर्जर हालत में था. फिलहाल जिला प्रशासन घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है.

झालावाड़ में हुई थी 7 बच्चों की मौत

बता दें कि इससे पहले राज्य के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत ने पूरे राजस्थान को स्तब्ध कर दिया. इस हादसे में कई बच्चे घायल भी हुए थे.

हादसे के बाद राज्य के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया था कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे के बाद विशेष बैठक बुलाकर सभी कलेक्टर्स, मंत्रियों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जर्जर सरकारी भवनों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं.

मंत्री गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि जिन भवनों की हालत खराब है, उन्हें तत्काल चिन्हित कर मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाए. उन्होंने आगे कहा, “प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस दिशा में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget