एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Session: 20 और 21 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा का सत्र, नए विधायक लेंगे शपथ

Rajasthan Assembly Session News: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीतकर सरकार बना ली है. सूबे का नया मुखिया भजनलाल शर्मा को बनाया गया है. अब नए विधायक विधानसभा में शपथ लेंगे.

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत 20 दिसंबर को होगी. दो दिनों तक चलने वाले सत्र का आखिरी दिन 21 दिसंबर को होगा. इस दौरान राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचने वाले विधायकों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी. 

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 16वीं विधानसभा के पहले सत्र को आहूत करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. 16वीं विधानसभा का पहला सत्र 20 दिसंबर 2023 से शुरू होगा. इस सत्र में प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ द्वारा 20 दिसंबर को नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी. दूसरे दिन 21 दिसंबर को शेष रहे विधायकों की शपथ और राजस्थान विधानसभा के स्पीकर का चुनाव होगा.

मालूम हो कि 25 नवंबर को राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था. चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आए और भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की. राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था. चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को 115 सीटों पर जीत हासिल हुई. इसी नतीजे के साथ ये साफ हो गया कि कांग्रेस पार्टी के हाथ से सत्ता की चाबी अब बीजेपी के हाथ जाने वाली है. 

राजस्थान में बीजेपी का एक सीएम दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला

हालांकि बीजेपी ने तब तक मुख्यमंत्री पद को लेकर मन नहीं बनाया था. विधानसभा चुनाव में 69 सीटों पर सिमट जाने वाली कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर बीजेपी पर हमलावर थी. आखिरकार बीजेपी ने चुनावी नतीजों के एक सप्ताह बाद भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुन लिया. बीजेपी ने मुख्यमंत्री के अलावा दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला भी राजस्थान में लागू किया. इस फॉर्मूले के तहत पार्टी ने दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया. इन तीनों ने 15 दिसंबर को मंत्रिपद की शपथ ग्रहण की. अब विधायक भी विधानसभा सत्र के दौरान शपथ ग्रहण करेंगे.

केंद्र सरकार पर फूटा अशोक गहलोत का गुस्सा, बोले- '92 सांसदों को किया निलंबित, संसद मजाक है क्या'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget