एक्सप्लोरर

Rajasthan JJP Candidate List: दुष्यंत चौटाला की JJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, दो सीटों पर BJP दे चुकी है कैंडिडेट

Rajasthan Elections 2023: हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन की सरकार है. हरियाणा की सरकार में दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम हैं. लेकिन राजस्थान में जेजेपी ने बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं.

Rajasthan Election 2023 News: दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान किया है. पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. जिन छह सीटों पर उम्मीदवारों का एलान जेजेपी ने किया है उसमें से दो सीटों पर बीजेपी पहले ही अपने कैंडिडेट उतार चुकी है. हरियाणा में जेजेपी और बीजेपी के गठबंधन की सरकार चल रही है. लेकिन राजस्थान में जेजेपी ने बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं. कोटपुतली और फतेहपुर में बीजेपी पहले से ही उम्मीदवार दे चुकी है. 

जेजेपी मांग रही थी दस सीटें- सूत्र

सूत्रों की मानें तो जननायक जनता पार्टी राजस्थान में 10 सीटें मांग रही थी. लेकिन गठबंधन न हो पाने से नाराज जननायक जनता पार्टी ने उम्मीदवार उतार दिए. अभी राजस्थान के लिए और भी उम्मीदवारों की सूची आ सकती है.

किन-किन सीटों पर जेजेपी ने उतारे उम्मीदवार?

सूरतगढ़- पृथ्वीराज मील
फतेहपुर- नन्द किशोर
दांतारामगढ़- डॉ. रीटा सिंह
खंडेला- सरदार सिंह आर्य
कोटपुतली- राम निवास यादव
भरतपुर- डॉ. मोहन सिंह

दुष्यंत चौटाला ने 30 सीटों पर लड़ने का किया था एलान

बता दें कि सितंबर महीने में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जेजेपी के संस्थापक दुष्यंत चौटाला जयपुर दौरे पर पहुंचे थे. तब उन्होंने एलान किया था कि उनकी पार्टी 18 जिलों की 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता राजस्थान में सक्रिय हो गए हैं, जहां लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. चौटाला ने कहा था, “अगर राजस्थान के लोग हमारा समर्थन करते हैं, तो हरियाणा की तरह ही राज्य के युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी. साथ ही, बेहतर फसल खरीद और भुगतान प्रक्रिया, अच्छी मंडी प्रणाली, किसानों को फसल क्षति का उचित मुआवजा आदि के लिए एक आसान प्रणाली लागू की जाएगी.”

जेजेपी नेता ने यह भी कहा था कि कांग्रेस सरकार के शासन में राजस्थान में हालात बद से बदतर हो गए हैं.उन्‍होंने कहा था, भ्रष्टाचार ने हर विभाग में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. महिलाओं पर अत्याचार और हिंसा के मामले में भी राजस्थान देश में नंबर एक बन गया है. यहां तक कि कांग्रेस के मंत्री और विधायक भी अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, ऐसे में राजस्थान के परेशान लोगों की आवाज बनकर जेजेपी न केवल आगामी विधानसभा चुनाव में 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बल्कि किसी भी पार्टी के लिए राज्य विधानसभा में प्रवेश की कुंजी भी रखेगी.

Rajasthan Election 2023: 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी नकल कर रहे हैं', जोधपुर में सीएम अशोक गहलोत का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: हिस्ट्रीशीटर के अवैध आशियाना जमींदोज, 1 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त
कोटा: हिस्ट्रीशीटर के अवैध आशियाना जमींदोज, 1 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त
Rajasthan News: जोधपुर-कोटा में प्रसूताओं को इन्फेक्शन, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरा
जोधपुर-कोटा में प्रसूताओं को इन्फेक्शन, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरा
NEET री-एग्जाम में पेपर लीक की कोशिश नाकाम, जयपुर में महिला अभ्यर्थी आईफोन के साथ पकड़ी गई
NEET री-एग्जाम में पेपर लीक की कोशिश नाकाम, जयपुर में महिला अभ्यर्थी आईफोन के साथ पकड़ी गई
हरियाणा- राजस्थान के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, कई ट्रेनों के नए स्टॉपेज को दी मंजूरी
हरियाणा- राजस्थान के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, कई ट्रेनों के नए स्टॉपेज को दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
'वेलकम टू द जंगल' का प्रमोशन करने निकलीं अक्षरा सिंह, अक्षय कुमार का साथ मिलते ही बदला स्वैग, देखिए Photos
'वेलकम टू द जंगल' का प्रमोशन करने निकलीं अक्षरा सिंह, अक्षय कुमार का साथ मिलते ही बदला स्वैग, देखिए Photos
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget