एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बीजेपी मुख्यालय में हुई बड़ी बैठक, राजस्थान विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा, हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में महज चार महीने का समय शेष बचा है, लेकिन यहां पर स्थिति स्पष्ट न होने से बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच ऊहापोह की स्थिति है.

Rajasthan Election 2023 News: बीजेपी (BJP) मुख्यालय दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक होने की बात कही जा रही है. सूत्रों की मानें तो बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों को लेकर चर्चा हुई. जिसमें प्रमुख रूप से राजस्थान विषय बना रहा. यहां पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) के बाद से कई कार्यक्रम किए गए. मगर, नेताओं के मन में अभी भी सबकुछ साफ नहीं है. उन्हें यहां की किस लीडरशीप के साथ जाना है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. वहीं, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को अगर देखा जाए तो लगता यही है कि अभी वो 'वेट एंड वॉच' की स्थिति में है. इसका सीधा असर अब यहां पर दिखाई देने लगा है. किसी की भी भूमिका साफ न होने से चीजें फंसी हुई नजर आ रही हैं. हर दिन एक नया शिगूफा 'राजनीतिक बाजार' में छोड़ दिया जाता है और वो दिन भर चलता रहता है. मगर,सूत्र बता रहे हैं कि इसी सप्ताह बड़े बदलाव की सूचना आ सकती है. 

क्या बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में होगा बदलाव

दिल्ली में हुई बीजेपी की बैठक से इस बात के संकेत मिले हैं कि बीजेपी के केंद्रीय टीम में भी राजस्थान के कुछ नेताओं को ले जाया जा सकता है.इसकी भी तैयारी चल रही है. संगठनात्मक बदलाव में भी यहां से कई नेताओं को 'हिंट' मिले हैं. वही चुनाव संचालन समिति के नामों की घोषणा न होने से यहां पर एक चर्चा का विषय बना हुआ है.इसमें कुछ प्रमुख नेताओं को शामिल किया जाना है. वहीं दूसरी तरफ सबकुछ नए सिरे से होने की बात कही जा रही है.इस बार का चुनाव हर बार की रणनीति से नहीं लड़े जाने की तैयारी चल रही है.नई तैयारी की जा रही है. 

राजस्थान बीेजेपी के प्रभारी बदले जाने की चर्चा 

राजस्थान बीजेपी में कई बदलाव की चर्चा है.मगर,कोई अपडेट नहीं आया है. कुछ जिला अध्यक्षों को बदला जा सकता है. वहीं केंद्रीय नेतृत्व नए प्रभारी के नामों की घोषणा कर सकता है. इसमें महाराष्ट्र और गुजरात के दो बड़े नेताओं का नाम चल रहा है. इसके साथ ही कुछ और बदलाव की बात बताई जा रही है. बीजेपी में अभी से विधानसभा के प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हो रही है.उनकी लिस्ट भी बनाई जा रही है. उनमें से कुछ नामों को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाए जाने की भी चर्चा है. सबकुछ चल रहा है मगर कोई अपडेट न आने से यहां पर बीजेपी के नेताओं में 'बेचैनी' देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: बाड़मेर के चौहटन में बिपरजॉय तूफान के बाद जहरीले सांपों का आतंक, एक रात में 19 लोगों को काटा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget