एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: AAP ने बोला कांग्रेस-BJP पर हमला, अध्यक्ष बोले- 'भ्रष्टाचार में मिली हुई हैं...'

Rajasthan Election 2023: नवीन पालीवाल का आरोप-भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए राजस्थान में पहले से बना हुआ है कठोर क़ानून लेकिन नहीं हो रही कार्रवाई

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की कांग्रेस (Congress) सरकार पर हमलावर है. आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल (Naveen Paliwal) ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करते हुए उनकी संपति कुर्क कर नीलाम करने की मांग कर डाली है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में गहलोत सरकार ने पिछले 4 साल में नए कीर्तिमान बनाए हैं. एसीबी हर साल करीब 500 भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज करती है, लेकिन करप्ट अधिकारियों पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई.

नवीन पालीवाल ने कहा कि भले एसीबी ने योजना भवन घोटाले के आरोपी वेदप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन ये पर्याप्त नहीं है, क्योंकि यह तो छोटी मछली है. इसमें और कितने लोग शामिल हैं, उसके लिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए.

'2012 के कानून का नहीं हो रहा प्रयोग'

नवीन पालीवाल ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए 2012 से संपत्ति कुर्क करने का कठोर क़ानून बना हुआ है, लेकिन आज तक एक पर भी एक्शन नहीं हुआ. जबकि सीएम भ्रष्टाचार के मामले में महाराष्ट्र से ज्यादा राजस्थान में छापे पड़ने की बात कह रहे हैं. सीएम बताएं कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से कितने भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति कुर्क की गई.

पालीवाल ने कहा कि केवल चालान पेश करने, गिनती के छापे पड़ने से भ्रष्टाचार नहीं रुकता. सीएम भ्रष्टाचार को अगर सच में रोकना चाहते हैं तो कड़े कानून और कड़े नियमों का इस्तेमाल करने की हिम्मत जुटाएं.

'बीजेपी-कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं'

नवीन पालीवाल ने कहा कि सीएम गहलोत छापे पड़ने की तुलना महाराष्ट्र से कर रहे हैं. भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की तुलना उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से क्यों नहीं करते, सीएम बताएं कि कार्रवाई करने के मामले में राजस्थान अन्य राज्यों से पीछे क्यों है? भ्रष्टाचार के मामले में भी बीजेपी- कांग्रेस आपस में मिली हुई हैं इसलिए बीजेपी इतनी बड़ी घटना को केवल सोशल मीडिया पर बयानबाज़ी तक सीमित रखना चाहती है.

नवीन पालीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की इच्छाशक्ति आम आदमी पार्टी में है. प्रदेश की जनता ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को कई बार मौका दिया लेकिन इन दलों ने जनता का शोषण किया है. इसलिए इस बार जनता आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है. आम आदमी पार्टी पूरी लगन, मेहनत और कट्टर ईमानदारी से प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का काम करेगी.

यह भी पढ़ें: Maharana Pratap Jayanti Special: महाराणा प्रताप ने जीती थीं मुगलों की 36 छावनियां, जानें कहां ली थी अंतिम सांस

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget