एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: उदयपुर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत, साइकिल से मतदान के लिए निकले थे

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए जनता से लेकर प्रतिनिधियों तक लगातार पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं, यहां मतदान के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर आज यानी शनिवार (25 नवंबर) सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. इस दौरान मतदाता अपने-अपने घरों से निकल मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंच रहे हैं. चुनाव मतदान के दिन बुजुर्ग भी मतदान करने पहुंच रहे हैं. क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. जिससे शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा सके. ऐसे में इसका असर भी दिखा और बुजुर्ग भी मतदान करते दिखे. इस दौरान राजस्थान के उदयपुर में मतदान करने गए एक बुजुर्ग की मौत हो गई. 

दरअसल आज पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान हो रहा है. इस बीच उदयपुर में मतदान करने गए एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान सत्येंद्र कुमार अरोड़ा के रूप में हुई है. बुजुर्ग पूजा नगर हिरण मगरी सेक्टर 4 के निवासी बताए जा रहे हैं. उदयपुर के पूजा नगर निवासी सत्येंद्र कुमार सेंट एंथनी सेक्टर 4 पोलिंग बूथ साइकिल पर सवार होकर मतदान करने के लिए पहुंचे थे. मतदान करने से पहले उनको चक्कर आ गए और बुजुर्ग वहीं गिर गए. जिसके बाद तुरंत बुजुर्ग को अस्पताल लेकर गया. जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. 

फतेहपुर शेखावाटी में दो गुटों में तनाव

राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान फतेहपुर के शेखावाटी में दो गुटों में तनाव हो गया. जिसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई है. फतेहपुर के DSP रामप्रसाद ने कहा, "कुछ लोगों में आपस में बातचीत के बाद पथराव हुआ. लोगों को खदेड़ा गया है, कुछ को हिरासत में भी लिया गया है.सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. मतदान जारी है, मतदान में कोई रुकावट नहीं है. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील है.जिन्होंने मतदान नहीं किया है वे बूथ पर जाकर मतदान कर सकते हैं, सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी."

मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत

राजस्थान में आज वोटिंग का माहौल है. प्रदेश के 5.25 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. मतदान को सही तरीके से संपन्न करवाने के लिए पौने तीन लाख से अधिक कर्मचारी काम पर लगाए गए हैं. वोटिंग का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है. राजस्थान में चुनावी नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे. अधिकारियों के मुताबिक राजस्थान में 199 सीटों पर 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है. इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता शामिल हैं, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 फर्स्ट टाइम वोटर हैं. तो वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए जनता से लेकर प्रतिनिधियों तक लगातार पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं. इस दौरान उदयपुर के एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. बुजुर्ग घर से वोट करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे थे, जहां उनको चक्कर आ गया. जिसके बाद उनको हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023 Voting Live: राजस्थान में तीन बजे तक 55.63 फीसदी हुआ मतदान, जिलेवार जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget