एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान कांग्रेस ने भी उठाया BJP के सीएम चेहरे का मुद्दा, अशोक गहलोत ने पार्टी से किया सवाल

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी केवल पोस्टर की राजनीति करती है.

Rajasthan BJP CM Face: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है औऱ इसी कड़ी में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस विपक्षी दल बीजेपी पर लगातार हमलावर है. दरअसल, राजस्थान में बीजेपी ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है और यही माना जा रहा है कि इस बार का चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा. ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी से सवाल किया है कि इस बार राजस्थान में बीजेपी का चेहरा आखिर है कौन?

वहीं, सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल पोस्टर लगाती है और पोस्टर की राजनीति करती है. 

पीएम मोदी के भाषण से मिले ये संकेत
गौरतलब है कि हाल ही में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान आए तो कांग्रेस सरकार पर खूब हमलावर रहे. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की मुफ्त राशन, पक्का घर, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त इलाज सहित कई योजनाएं गिनाईं. पीएम मोदी के इस भाषण से ऐसा समझा जा सकता है कि इस बार राजस्थान का विधानसभा चुनाव बीजेपी किसी व्यक्ति विशेष के चेहरे पर नहीं लड़ने वाली है बल्कि राज्य सरकार की नाकामियों को गिनाकर और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताकर लड़ने के मूड में है. पीएम की स्पीच से ये जाहिर हुआ कि बीजेपी के झंडे और कमल के लोगो पर ही इस बार चुनाव लड़ा जाने वाला है. 

चुनावी सूत्रों की मानें तो राजस्थान में बीजेपी इस बार ज्यादा प्रयोग करने के मूड में नहीं है. माना जा रहा है कि टिकट बंटवारे के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राय को प्राथमिकता दी जा सकती है. हालांकि पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट नहीं किया है. इसके अलावा, ये संभावना जताई जा रही है कि पार्टी मौजूदा विधायकों में से केवल 25 फीसदी को ही दोबारा टिकट दे सकती है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: CM अशोक गहलोत ने खेला बड़ा दांव, राजस्थान की इन तीन योजनाओं को देशभर में लागू कराने की रखी मांग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget