एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: गहलोत सरकार पर बरसे अरुण सिंह, कहा-'राजस्थान में जंगलराज, उत्पीड़न..., चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा

Rajasthan Politics: बीजेपी नेता अरुण सिंह ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, राजस्थान में किसान को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है. अंग्रेजी शिक्षा की बात कर रहे और स्कूल में टीचर ही नहीं हैं.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ आचार संहिता लागू हो चुकी है. इसके बाद सभी सियासी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी. इस क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह जोधपुर पहुंचे, यहां उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की.

जोधपुर के लघु उद्योग भारती में संगठन की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अरुण सिंह ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर जबानी हमला बोला. उन्होंने दावा किया ''जोधपुर की सभी 10 विधानसभा सीटों पर बीजेपी जीतेगी. अशोक गहलोत की जादूगरी सब जान गए हैं, अब उनकी जादूगरी नहीं चलने वाली है.'' 

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा, ''रोज-रोज नई-नई घोषणाएं कर, उन्होंने इतनी घोषणाएं कर दी है कि उनको खुद को भी नहीं पता है कि सुबह कौन सी घोषणा थी? शाम को कौन सी घोषणा की थी?'' उन्होंने अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, ''जो आदमी पिछले साल का बजट भाषण इस साल का समझ कर पढ़ने लगे, उससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या हालात हैं.''

बीजेपी नेता ने कहा कि ये कौन सी जादूगरी किया उन्होंने जहां महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार, गैंगरेप, गोली मारना और उसके बाद हत्या करके कुएं में डाल दिया जा रहा है. अरुण सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, ''दो आदिवासी लड़कियां शिकायत लेकर पुलिस के पास गई थी और उनकी सुनवाई नहीं हुई. जिसके बाद दोनों बहनों ने आत्महत्या कर ली. ये कौन सी जादूगरी है.''

'बीजेपी हासिल करेगी ऐतिहासिक जीत'
प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान की जनता का कहना है कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह डिलीट हो रही है. इनके तो विधायक और मंत्री भी कह रहे हैं कि उनकी सरकार नहीं आएगी. उन्होंने दावा किया कि 'इस बार बीजेपी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी. कांग्रेस के तो इतने कम विधायक आएंगे कि वह एक फॉर्च्यूनर में भी बैठकर विधानसभा नहीं जा पाएंगे.' अरुण सिंह ने कहा, ''राजस्थान में जंगलराज, उत्पीड़न, पेपर लीक को लेकर नौजवानों में आक्रोश है. सचिवालय में सोने की सिल्ली पड़ी मिलती है. इतना भ्रष्टाचार और अराजकता किसी भी राज्य में नहीं होगी जैसी गहलोत के राज में है.''

'CM गहलोत के इशारे पर किसान को अधिकारियों ने धमकाया'
राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश में अंधकार छा गया है. किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है. स्कूल में टीचर नहीं है. अंग्रेजी शिक्षा की बात कर रहे हैं. बिल्डिंग तैयार हो गई और उद्घाटन भी किया जा चुका है, लेकिन टीचर नहीं हैं. अशोक गहलोत सरकार खुद के लोगों के सामने ही अपनी पीठ थापा रही है. प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा-'किसान की बात करें तो किसान ने अपना फोटो शूट करवाया है तो बिना सहमति के फोटोशूट नहीं होता है. गहलोत जी के इशारे पर किसान को अधिकारियों ने डराया धमकाया. गहलोत जी से मेरा एक सवाल है कि आप बता दीजिए की 19000 से अधिक किसानों की जमीन नीलाम नहीं हुई है. यह सवाल तो विधानसभा में भी उठा था.'

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: उदयपुर में बंगाल से आए कारीगर बनाते हैं मूर्तियां, जानें क्यों गंगा नदी की मिट्टी का है विशेष महत्व?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget