एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव से जुड़ी बड़ी अपडेट, 48 घंटे में मिली 500 से ज्यादा शिकायतें, 6 निलंबित

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जयपुर जिले में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी (प्रथम) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर यहां चुनाव आयोग और जिला प्रशासन एक्टिव मोड पर है. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 'सी विजिल' एप पर खूब शिकायतें आ रही हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 में यह एप मददगार साबित हो रहा है.

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के लागू होने के महज 48 घंटे में प्रदेश भर से 500 से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से रिटर्निंग ऑफिसर्स ने 134 शिकायतों को सही पाया और उनका तय समय सीमा में निस्तारण किया गया. 115 शिकायतें रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा खारिज की गई, जबकि 6 शिकायतें अभी जांच दलों और रिटर्निंग ऑफिसर्स के द्वारा निर्णय के लिए लंबित हैं। शेष 242 शिकायतों को जिला नियंत्रण कक्ष की टीम ने अपने स्तर पर खारिज कर दी गई है. मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले 6 कार्मिकों को निलंबित किया गया है. 

सबसे अधिक जयपुर से मिली शिकायत 

विजिल पर आदर्श आचार संहिता की सबसे ज्यादा शिकायतें 79 जयपुर जिले से प्राप्त हुईं. सबसे ज्यादा कार्यवाही भी जयपुर जिले के रिटर्निंग आफिसर्स ने की यहां 37 शिकायतों का निस्तारण किया गया. 'सी-विजिल' किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है. आम लोग इस एप का इस्तेमाल करके कदाचार की घटना की जानकारी भेज सकता है. 100 मिनट की समय सीमा में अधिकारी समस्या का निस्तारण करेंगे.  इस एप की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाने का भी विकल्प है. कोई भी व्यक्ति एन्ड्रॉयड आधारित 'सी-विजिल' एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है. 

6 कर्मचारी किये गए निलंबित

विधानसभा चुनाव के लिए जयपुर जिले में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी (प्रथम) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है. जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रकाश राजपुरोहित ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले 6 कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है. जिसमें कार्यकारी अभियंता रोहित कमठान, व्याख्याता राम प्रसाद रैगर, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राशिद मोहम्मद को पीठासीन अधिकारी के पद के लिए प्रशिक्षण में निर्देशित किया गया था लेकिन अनुपस्थित रहने पर इन्हें निलंबित कर दिया गया है. वरिष्ठ अधिकारी राजसिंह, भंडार निरीक्षक रितेश रोनालिया एवं कनिष्ठ सहायक राहुल शर्मा को बतौर मतदान अधिकारी प्रशिक्षण के लिए निर्देशित किया गया था लेकिन प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित रहने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत इन्हें निलंबित कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: बीजेपी की पहली लिस्ट में कोटा संभाग से एक भी नाम नहीं, जानिए क्या हैं इसके सियासी मायने?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget