एक्सप्लोरर

राजस्थान में बिजली गिरने से देवरानी-जेठानी की मौत, बकरियां चराकर लौटते समय हुआ हादसा

Rajasthan Lightning: राजस्थान के पाली जिले के खोकला घाटी पहाड़ी में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी देवरानी और जेठानी की मौत हो गई. पुलिस ने पेड़ के नीचे से दोनों के शव बरामद किए.

Rajasthan Lightning News: देश सहित राजस्थान में भी मानसून की बारिश का दौर चल रहा है. ऐसे में बारिश के इस मौसम में बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. गुरुवार को बाली के नाना पुलिस थाना क्षेत्र खेतरली ग्राम पंचायत के गोडाफली में आकाशिय बिजली गिरने से जेठानी और देवरानी मौत हो गई. दोनों बकरियां चरा कर घर लौट रही थी.
 
आकाशीय बिजली गिरने से हुए खेरतली हादसे में दो महिलाओं की मौत की जानकारी मिलने के बाद विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने दुख जताते हुए परिवार की मदद करने के निर्देश दिए. जेठानी केसी बाई पत्नी मोतीराम के आठ लड़के-लड़कियां हैं. वहीं, देवरानी चुन्नी बाई पत्नी हीराराम की तीन बेटी और तीन बेटे हैं. दोनों के पति पशुपालन का काम करते हैं.
 
खोकला घाटी पर बिजली गिरने से हुई मौत 
 
नाना पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि खेतरली निवासी जेठानी केसी बाई (45) और देवरानी चुन्नी बाई (40) क्षेत्र में बकरियां चराकर घर लौट रही थी. इस दौरान खोकला घाटी पहाड़ी में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी जेठानी और देवरानी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
 
शाम के समय तेज धमाके के साथ अचानक गिरी बिजली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक दोनों की मौत हो गई थी. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है. 
 
सरपंच ने दी मामले की पूरी जानकारी 
 
खेतरली सरपंच भूराराम ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि देवरानी जेठानी हर रोज की तरह घर से बकरियां लेकर जंगल में चराने के लिए गई थी. गुरुवार को भी घर से ढाई किलोमीटर दूर खोकला घाटी की पहाड़ी क्षेत्र में वो बकरियां चराने के लिए गई थी. इस दौरान बकरियां चराकर शाम को घर वापस लौट रही थी.
 
शाम को बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे बैठ गई. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई. रात को बकरियां वापस घर लौट आई, मगर दोनों घर नहीं पहुंची. दोनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन तलाश के लिए निकले तो एक पेड़ के नीचे दोनों मृत पड़ी दिखाई दी.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget