एक्सप्लोरर

ना परीक्षा, ना चयन… फिर भी 2 साल तक पुलिस अकादमी में 'मूली देवी' बन कर लेती रही ट्रेनिंग, जानें- पूरा मामला

Jaipur News: राजस्थान पुलिस अकादमी में दो साल तक फर्जी सब-इंस्पेक्टर बनकर रही मोना बुगालिया, जिसने खुद को "मूली देवी" बताकर ट्रेनिंग ली. पुलिस ने उसके पास से नकद, वर्दी और फर्जी दस्तावेज बरामद किए.

Jaipur News: सामान्य तौर पर एक सब-इंस्पेक्टर बनने के लिए किसी भी इंसान को काफी मेहनत करती है. कड़े परिश्रम के बाद परीक्षा पास करना होता है फिर मेडिकल भी क्लियर करना होता है. लेकिन ये सब के बिना राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में करीब 2 साल तक एक महिला फर्जी पहचान के सहारे सब-इंस्पेक्टर बनकर प्रशिक्षण लेती रही. 

वो वर्दी पहनकर परेड में भाग लेती रही और IPS अफसरों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. एनडीटीवी के अनुसार, जांच में सामने आया कि असली नाम मोना बुगालिया है, जिसने “मूली देवी” के नाम से खुद को खेल कोटे की अभ्यर्थी बताकर पुलिस अकादमी में दाखिला ले लिया था.

SI की परीक्षा में हुई फेल, फर्जी दस्तावेज से ली एंट्री- पुलिस
पुलिस के अनुसार, मोना नागौर जिले के निंबा के बास गांव की रहने वाली है और उसके पिता ट्रक ड्राइवर हैं. उसने 2021 में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा दी थी, लेकिन सफल नहीं हुई. इसके बाद उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सोशल मीडिया पर खुद को चयनित SI घोषित कर दिया. इसके बाद वह SI के लिए बनाए गए व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल हो गई और RPA में पुराने खेल कोटे की बैच का हिस्सा बनकर प्रशिक्षण में भाग लेने लगी.

7 लाख कैश, 3 पुलिस यूनिफॉर्म बरामद- पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके किराये के कमरे से 7 लाख रुपये नकद, 3 पुलिस यूनिफॉर्म, RPA की परीक्षा सामग्री और फर्जी दस्तावेज बरामद किए. वह नियमित रूप से परेड में हिस्सा लेती थी, सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारी की तरह खुद को प्रचारित करती थी. एक कार्यक्रम में मंच से उसने करियर पर भाषण भी दिया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंच साझा किया.

मोना की पहचान पर संदेह तब हुआ जब कुछ प्रशिक्षु SI ने उसकी गतिविधियों पर सवाल उठाए. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और जांच में उसने सब कुछ कबूल कर लिया. उसने कहा कि वह परिवार को प्रभावित करना चाहती थी और पुलिस की ताकत का फायदा उठाना चाहती थी. 

सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुंभारे ने इसे 'संस्थागत सड़न' करार दिया है और कहा कि बिना किसी बैकग्राउंड जांच के इस तरह की घुसपैठ गहरी प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है. पुलिस ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget