एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: मोहन भागवत ने किए बाबा गोरखनाथ के दर्शन, एक हजार सदस्‍यों को देंगे 'कुटुंब प्रबोधन'

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान मोहन भागवत ने लोगों से मुलाकात की. भागवत गोरखपुर प्रवास के चौथे और अंतिम दिन स्‍वयंसेवकों और विचार परिवार के एक हजार सदस्‍यों को कुटुंब प्रबोधन देंगे.

RSS Chief Mohan Bhagwat Gorakhpur Visit: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) गोरखपुर प्रवास के चौथे और अंतिम दिन स्‍वयंसेवकों और विचार परिवार के एक हजार सदस्‍यों को 'कुटुंब प्रबोधन' देंगे. 3 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई हैं. संघ के पदाधिकारी और स्‍वयंसेवक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं. इसके पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत माधव धाम राजेन्‍द्र नगर से सुबह 9 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और यहां पर बाबा गोरखनाथ के दर्शन किए. इस दौरान उन्‍होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्‍थल पर मत्‍था भी टेका.

लोगों से की मुलाकात 
गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान मोहन भागवत ने वहां कार्य करने वाले लोगों से भी मुलाकात की. गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि मोहन भागवत मंदिर में आधा घंटा रहे. यहां पर उन्‍होंने दर्शन किया और मंदिर के योगी सेवकों को भी आशीर्वाद दिया. उनके आशीर्वचन से सेवक काफी खुश और गदगद नजर आए.

4 दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंचे हैं मोहन भागवत
मंगलवार 22 मार्च की शाम 5:00 बजे 8:00 बजे तक गोरखपुर के बाबा गंभीर प्रेक्षागृह में मोहन भागवत संघ और विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के परिवार को 'कुटुंब प्रबोधन' देंगे. कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए 75 रुपए सहयोग राशि के साथ स्वयंसेवकों का पंजीकरण किया जा चुका है. संघ के इस कार्यक्रम में 1000 लोग उपस्थित रहेंगे. गोरखपुर के 4 दिवसीय प्रवास पर राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत 19 मार्च होली की शाम गोरखपुर के राजेन्‍द्र नगर स्थित माधव धाम पहुंचे हैं.

शाखा विस्तार पर हुई चर्चा 
यहां पर 3 दिन तक मोहन भागवत ने संगठन के क्रियाकलापों के साथ पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों से मुलाकात की. ग्रामीण क्षेत्रों तक संघ की शाखा को किस तरह से विस्तार देना है, इस पर चर्चा हुई. 4 दिवसीय प्रवास के तीसरे दिन सोमवार को उन्होंने प्रांत कार्यकारिणी की छोटी-छोटी बैठक की. सोमवार को उन्होंने समस्त शाखा गांव से संबंधित विषयों पर चर्चा की. इसके साथ ही उन्होंने अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा भी की. 

साल में होती हैं 2 अहम बैठकें 
संघ की वर्ष में 2 महत्वपूर्ण बैठक प्रतिनिधि सभा और कार्यकारी मंडल होती हैं.  11 से 13 मार्च तक गुजरात के कर्णावती में प्रतिनिधि सभा की बैठक हुई. इसमें संघ द्वारा प्रस्ताव पारित किया जाता है. इसके तुरंत बात गोरक्ष प्रांत प्रवास में कार्यकारी मंडल की बैठकें हो रही हैं. दूसरे और तीसरे दिन संगठन और कार्यकर्ता और विचार परिवार श्रेणी की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक चली.

ये भी पढ़ें:

UP Politics: लोकसभा की सदस्यता से आज इस्तीफा दे सकते हैं अखिलेश यादव

UP Politics: मायावती ने अपर्णा यादव के बहाने मुलायम सिंह यादव पर साधा निशाना, कहा- BJP से मिली हुई है सपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget