एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: विधानसभा चुनाव से पहले अर्जुन मेघवाल के प्रमोशन के सियासी मायने, होने लगी है ये बड़ी चर्चा?

बीकानेर से तीसरी बार के सांसद रहे अर्जुन मेघवाल को भाजपा ने प्रमोट करते हुए स्वतंत्र राज्य मंत्री का पदभार दिया है. अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि उन्हें विधान सभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है.

Rajasthan News: बीकानेर के सांसद राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को स्वतंत्र राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है. अब देश के कानून मंत्री बन गए हैं. ऐसे में अचानक हुए इस बदलाव के कई मायने निकाले जा रहे हैं. चुकीं, राजस्थान का विधान सभा चुनाव भी नजदीक है. राजस्थान में सियासी माहौल गर्म हो गया है. तो क्या हो  सकती है अर्जुन के इस प्रमोशन के पीछे की कहानी?

यहां के जानकारों की मानें तो उनका कहना है कि उत्तरी राजस्थान में बीकानेर की तरफ मेघवालो की संख्या अधिक है. ऐसे में भाजपा अर्जुन राम मेघवाल को प्रमोट करके बड़ा संदेश देना चाहती है. कर्नाटक की सुरक्षित विधान सभा सीटों पर भाजपा को नुकसान हुआ है. ऐसे में यहां पर सुरक्षित सीटों पर भाजपा अपनी पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है. पिछले दिनों अर्जुन राम मेघवाल ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी संभाली थी. ऐसे में एक बात और कही जा रही है मेघवाल के इस प्रमोशन से यह संकेत मिल रहा है कि उन्हें विधान सभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है.

जीत का बढ़ता जा रहा ग्राफ

अर्जुन राम मेघवाल तीसरी बार के सांसद हैं. अर्जुन राम मेघवाल 2009 में मात्र 19,575 वोटों से जीत सके थे. उसके बाद उनके जीत का अंतर बढ़ता चला गया.  भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में अर्जुन राम मेघवाल को बीकानेर सीट से मैदान में उतारा जहां पर इन्होंने लगभग तीन लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीत लिया था. लगातार तीसरी बार राम मेघवाल ने बीकानेर लोकसभा सीट से 2,640,00 वोटों से चुनाव जीता. इनके जीत का अंतर बढ़ता गया. ऐसे में इनके प्रभाव को बढ़ाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का यह प्रयास है. 

पकड़ बनाने की कोशिश 

राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ का कहना है उत्तरी राजस्थान में मेघवालों की संख्या अधिक है. ऐसे में अर्जुन राम मेघवाल को प्रमोट करके भाजपा एक बड़ा संदेश देना चाहती है. वंचित वर्ग से आने वाले मेघवाल आने वाले दिनों में बड़ी भूमिका निभाएं. ऐसे में मेघवालों में और मजबूत पकड़ बनाने के लिए भाजपा का यह कदम हो सकता है.

ये भी पढ़ें:- चुनाव के लिए बसपा, आप और AIMIM ने बढ़ाई अपनी 'स्पीड', इन दो महीनों में होंगे बड़े कार्यक्रम

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget