एक्सप्लोरर

राजस्थान में बसपा से बगावत करने वाले 4 विधायक नहीं जीत पाए चुनाव, क्या है बड़ी वजह?

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में बसपा के दो विधायकों ने फिर पाला बदल लिया. यह कोई नई बात नहीं है. यहां के बसपा विधायक हर बार चुनाव जीतने के बाद पार्टी बदल लेते हैं.

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के विधानसभा चुनाव 2023 में मायावती की पार्टी बसपा के टिकट पर दो प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए थे. पार्टी उनमें से एक को लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब दोनों बसपा विधायक शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए. लोकसभा चुनाव से पहले अब फिरसे बसपा के पूर्व नेताओं की चर्चा होने लगी है. 

दरअसल, बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद जब नेता कांग्रेस में शामिल हुए तो उन विधायकों को वहां की जनता ने चुनाव नहीं जिताया. यहां तक की एक विधायक को कांग्रेस ने टिकट भी नहीं दिया. जो बसपा के टिकट पर बड़े वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर आए थे, उन्हें बड़े वोटों के अंतर से चुनाव हारना पड़ा. बसपा नेताओं का कहना है कि यह जनता है, सब जानती है. वो सबक सिखा देती है.

पिछले चुनाव की कहानी कुछ ऐसी रही ? 
बसपा के टिकट पर साल 2018 में झुंझुनू जिले की उदयपुरवाटी सीट से राजेंद्र गुढ़ा ने चुनाव जीता और बाद में उन्हें अशोक गहलोत सरकार में मंत्री बनाया गया. मगर, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शिवसेना शिंदे के टिकट पर चुनाव लड़ा और हार गए. वहीं, भरतपुर जिले की नगर विधानसभा सीट से 2018 में बसपा के टिकट पर वाजिब अली ने चुनाव जीता. 2023 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने पर हार मिली. 

भरतपुर जिले की ही नदबई विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर जोगिंदर अवाना विधायक बने लेकिन बसपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर लिया था. साल 2023 में कांग्रेस के टिकट पर हार हो गई. अलवर के तिजारा से वर्ष 2018 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले संदीप यादव को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया. 

अलवर की ही किशनगढ़बास से दीपचंद खेरिया ने भी वर्ष 2018 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था. वर्ष 2023 में इन्हे कांग्रेस के टिकट पर भी जीत मिली. वहीं, करौली से बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले लाखन सिंह वर्ष 2023 के विधान सभा चुनाव में बड़े वोटों के मार्जिन से हार गए. 

अब इन दोनों ने बदली रणनीति? 
लोकसभा चुनाव चल रहा है, इसलिए बाड़ी से बसपा विधायक जशवंत गुर्जर और सादुलपुर से मनोज न्यांगली ने न तो बीजेपी और न ही कांग्रेस जॉइन की. क्योंकि, मायावती ने पिछली बार कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया था. इसलिए, इन दोनों विधायकों को एक बड़ी चाल चल दी है. इसके पहले भी कई निदर्लीय विधायक इसी रणनीति को अपना चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: कैलादेवी के दर्शन करने आई लड़की अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ी, इस एक वजह से 3 घंटे तक चला ड्रामा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget