एक्सप्लोरर

कैलादेवी के दर्शन करने आई लड़की अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ी, इस एक वजह से 3 घंटे तक चला ड्रामा

Dholpur News: धौलपुर में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. वो आगरा की रहने वाली है और कैलादेवी के दर्शन करने परिवार के साथ आई थी. 3 घंटे की समझाइश के बाद उसे टावर से उतारा गया.

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर में मंगलवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला. एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई. जैसे ही पुलिस और प्रशासन को युवती के मोबाईल टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिली वे तुरन्त मौके पर पहुंचे और युवती की समझाने लगे. लगभग 3 घंटे की समझाइश के बाद युवती को मोबाइल टावर से उतारने में सफलता मिली.

आगरा की रहने वाली युवती टावर पर चढ़ी 
जानकारी के अनुसार, आगरा की रहने वाली युवती 7 अप्रैल को अपने घर से परिजनों के साथ कैला देवी माता के दरबार में आई थी. इस दौरान कैला देवी में युवती अपने परिजनों से बिछड़कर लापता हो गई. मंगलवार को युवती धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र के रीको एरिया में स्थित मोबाइल टावर पर एक युवती चढ़ गई.

युवती के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. करीब 3 घंटे की समझाइश के बाद युवती को टावर से नीचे उतारा गया. 

प्रेम प्रसंग के मामले में चढ़ी टावर पर
निहालगंज थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि एक युवती आबकारी थाने के पास टावर पर चढ़ गई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई. जब ऊपर चढ़ी युवती से बात की गई तो उसने बताया कि वो घर वालों के साथ नहीं रहना चाहती.

एसडीएम साधना शर्मा ने युवती से टावर पर चढ़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वो  उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमशाबाद क्षेत्र की रहने वाली है. वो 7 अप्रैल को अपने परिजनों के साथ कैलादेवी में दर्शन करने के लिए आई थी. इस दौरान वो एक लड़के के साथ चली गई. अब उसके घर वाले उससे संबंध नहीं रखना चाहते इसलिए वो टावर पर चढ़ गई है.

एसडीएम साधना शर्मा और पुलिसकर्मियों ने काफी समझाइश कर युवती को टावर से नीचे उतारा और मेडिकल भी करवाया गया.

यह भी पढ़ें: BJP से कांग्रेस में गए प्रह्लाद गुंजल पर भड़के किरोड़ी लाल मीणा, बोले- 'मुसीबत में नहीं आएगा काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget