एक्सप्लोरर

Lumpy Skin Disease: राजस्थान में लंपी वायरस का खौफ, गांवों में लोगों ने डर से गाय का दूध पीना किया बंद

Jaipur News: बीकानेर और बाड़मेर में बड़ी संख्या में मृत गाएं खुले में पड़ी हुई मिली हैं. इन गायों से भयंकर दुर्गंध आ रही है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है. इस मामले पर विपक्ष हमलावर हो गया है.

Jaipur News: राजस्थान (Rajasthan) में लम्पी (Lumpy) बीमारी का क़हर लगातार जारी है. ग्रामीण इलाक़ों में गायों की मौत से हाहाकर मचा हुआ है. सरकार ने माना कि लम्पी संक्रमण से अब तक राजस्थान में 45 हज़ार गायों की मौत हो चुकी है और 10 लाख 36 हजार गौवंश फिलहाल इस बीमारी से संक्रमित हैं. प्रदेश के बारां जिले को छोड़कर हर जिले में लम्पी संक्रमण पशुधन को लील रहा है. सरकारी आंकड़े भले ही 45 हज़ार से अधिक गायों की मौत का आंकड़ा बता रहे हों लेकिन हकीकत ये है कि मौतों का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा है.

पश्चिमी राजस्थान सबसे अधिक प्रभावित

सरकार की मानें तो राजस्थान में लम्पी संक्रमण से अब तक 45 हजार 63 गायों की मौत हो चुकी है जबकि 10 लाख 36 हजार गौवंश इससे संक्रमित हैं  और 99 हज़ार गायों का इलाज चल रहा है. हालांकि अब तक 5 लाख 71 हज़ार गायों को इलाज के बाद ठीक भी किया जा चूका है.  सूबे के पशुपालन मंत्री  लाल चंद कटारिया की मानें तो पश्चिमी राजस्थान में  इस संक्रमण का प्रकोप ज्यादा है.

खुले में फेंकी जा रहीं मृत गायें

सबसे अधिक डराने वाली बात ये है मृत गायों को खुले में फेंका जा रहा है.  बीकानेर और बाड़मेर में हजारों की संख्या में मृत गाएं खुले में पड़ी हुई मिली हैं. वक्त गुजरने के साथ गायों का मृत शरीर सड़ रहा है और उससे भयंकर दुर्गंध आ रही है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है.

मृत गायों को लेकर विपक्ष हुआ हमलावर

मृत गायों की तस्वीरें सामने आने के बाद अब विपक्ष भी सरकार पर गौवंश की रक्षा में विफल रहने का आरोप लगा रहा है. लम्पी की वजह से होती गायों की मौत पर विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने इस मुद्दे पर सरकार को विधानसभा में घेरने का भी ऐलान किया है. साथ ही पशु हानि के लिए उनके मालिकों को मुआवजा देने की भी मांग की है.

 लोगों ने दूध पीना किया बंद

राजस्थान सरकार ने अब तक लम्पी को महामारी घोषित नहीं किया है, हालांकि राज्य सराकर इसे महमारी घोषित करने के लिए केंद्र को पत्र लिख रही है. गांव में लोगों ने बीमारी फैलने के डर से दूध पीना बंद कर दिया है. वहीं शहर में डेयरी पर दूध और घी की सप्लाई प्रभावित हो रही है. इस बीमारी को रोकना राजस्थान सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है.

यह भी पढ़ें:

RPSC Exams 2022: आरपीएससी ने जारी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तारीख, जानें किस डेट पर होगा कौनसा एग्जाम

Bundi News: बूंदी में कोबरा सांप के डसने से 2 बच्चो की मौत, एसपी के बंगले से निकालने में सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget