एक्सप्लोरर

नहीं थम रहे अभिभावकों के आंसू, कोटा में जनवरी में ही अब तक 6 छात्रों ने लगाया मौत को गले

Suicide Case: छात्रा अफ्शा शेख की मां ने रोते हुए कहा कि बच्चे पढ़ाई नहीं कर सकते तो आत्महत्या क्यों करते हैं. अपने घर क्यों नहीं चले जाते. कोटा आए परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव लिया. 

Rajasthan News: कोचिंग नगरी कोटा में खुदकुशी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार एक के बाद एक स्टूडेंट मौत को गले लगा रहे हैं. बुधवार को भी दो छात्रों ने खुदकुशी कर ली. महज 22 दिन में 6 बच्चों ने मौत को गले लगाया. 22 जनवरी को नीट स्टूडेंट ने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया था. छात्रा अफ्शा शेख के परिजन आज अहमदाबाद से कोटा पहुंचे. माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे.

मां महमूदा शेख ने बताया कि बेटी पढाई में बहुत अच्छी थी. बेटी को घर से कोटा आए हुए अभी सात महीने भी नहीं गुजरा था. छात्रा जून 2024 से कोटा में रह रही थी. रविवार को टेस्ट सीरीज का पेपर देकर आई थी. परीक्षा देने के बाद बेटी का व्यवहार बदला हुआ था. मां ने रोते हुए पूछा कि बच्चे पढ़ाई नहीं कर सकते तो आत्महत्या क्यों करते हैं. अपने घर क्यों नहीं चले जाते. जवाहर नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड राजीव गांधी नगर कोचिंग की छात्रा अफ्शा शेख पीजी में रहती थी. कोटा आए परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव लिया. 

अहमदाबाद की रहने वाली थी छात्रा

मां ने बताया कि बेटी से आखिरी बार 21 जनवरी को रात 9 बजे बात हुई थी. बेटी ने सुबह कोचिंग नहीं जाने की बात कही थी. उसने बताया था 10 बजे सोकर उठने के बाद फिर बात होगी. अगली सुबह बेटी का फोन नहीं आया. उन्होंने कहा कि बच्ची टेंशन में भी नहीं थी. रोजाना बातचीत होती थी. पिता कादर बक्श ने कहा कि बच्ची पढ़ाई में अच्छी थी. रोजाना मां से बात करती थी. जवाहर नगर थाने से फोन आने पर बेटी की खुदकुशी का पता चला.

बुधवार को ही दोपहर में जेईई की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय स्टूडेंट पराग ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था. पराग असम का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, अगले सप्ताह जेईई-मेन का पेपर था. पराग जवाहर नगर थाना इलाके के महावीर नगर स्थित निधि रेजिडेंसी में रहता था. बेटे की मौत की खबर सुनकर मां कोटा पहुंची है. पुलिस ने शव को बिना पोस्टर्माटम के परिजनों को सौंप दिया. 

साल 2025 में खुदकुशी का आंकड़ा

  • 7 जनवरी- महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के रहने वाले जेईई स्टूडेंट नीरज जाट ने हॉस्टल में सुसाइड किया. 
  • 8 जनवरी-गुना (मध्य प्रदेश) का रहने वाला जेईई स्टूडेंट अभिषेक पीजी में पंखे से लटका मिला.
  • ओडिशा के रहने वाले जेईई स्टूडेंट अभिजीत गिरी ने हॉस्टल में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड किया.
  • 17 जनवरी-बूंदी जिले के जेईई की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने कुंडे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. 
  • 22 जनवरी- अहमदाबाद की रहने वाली नीट स्टूडेंट अफ्शा शेख ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया.
  • 22 जनवरी- असम के रहने वाले 18 वर्षीय छात्र पराग ने मौत को गले लगा लिया. 

जवाहर नगर थाना के एएसआई ललित कुमार ने बताया कि लड़की के सुसाइड की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस ओल्ड राजीव नगर पहुंची. बच्ची अप्शा शेख गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली थी. 

ये भी पढ़ें-

सरकारी नौकरी का मौका, सूचना सहायक अभ्यर्थियों की भर्ती पर मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ का बड़ा ऐलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget