एक्सप्लोरर

Kota Suicide: कोटा में एक और छात्रा की खुदकुशी, भाई ने कहा- पढ़ाई में अच्छी थी, लेकिन...

Kota Student Suicide News: कोटा में 12वीं की स्टूडेंट निहारिका ने सुसाइड कर लिया. वो शिव मंदिर 120 फीट रोड़ बोरखेड़ा की रहने वाली थी. निहारिका ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की.

Kota Student Suicide: कोटा (Kota) में सुसाइड के एक और मामले में टेंशन बढ़ा दी है. सोमवार को शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 साल की निहारिका ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड के बाद परिजन एमबीएस हॉस्पिटल ले गए. वहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया.

निहारिका का 30 जनवरी को जेईई एडवांस का एग्जाम था, लेकिन उसे लगा की वह सफल नहीं हो सकेगी, इसिलिए उसने यह कदम उठाया. परिजनों ने पढ़ाई के डिप्रेशन में आकर सुसाइड करने की बात कही है. उसके चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि तीन बहनों में निहारिका सबसे बड़ी थी. पिता बैंक में गनमैन की नौकरी करते हैं. 

बता दें कि कि कोटा के जिला कलेक्टर सुसाइड रोकने और छात्रों को अच्छा माहौल देने के लिए डिनर विद कलेक्टर के माध्यम से कोचिंग स्टूडेंट्स को मोटिवेट कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी सुसाइड नहीं रुक रहे.

फांसी का पंदे पर लटकी छात्रा
भाई विक्रम ने बताया कि सोमवार को सुबह ही पिता ड्यूटी पर चले गए थे और निहारिका दूसरी मंजिल पर अपने रूम में पढ़ाई कर रही थी. निहारिका के चचेरे भाई ने बताया कि सुबह दादी ने उसके कमरे का गेट खटखटाया, लेकिन निहारिका ने गेट नहीं खोला. कोई हलचल नहीं हुई तो दादी ने चिल्लाकर सबको वहां बुला लिया. निहारिका ने फांसी लगा रखा था. उसके बाद वहां से उतारकर सब उसे तत्काल एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

पढ़ाई का था प्रेशर
विक्रम ने बताया कि वो पढ़ने में अच्छी थी. पिछली बार 12वीं में उसके कम नंबर आए थे. वह फिर से 12वीं कर रही थी. साथ में वो जेईई की तैयारी भी कर रही थी. 30 जनवरी को उसका जेईई एडवांस का एग्जाम था. एग्जाम को लेकर वो काफी तनाव में थी. वह जेईई एग्जाम की ऑनलाइन तैयारी कर रही थी.

वहीं पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा दिया है. इस मामले में बोरखेडा थाने के एएसआई रेवती रमण ने कहा कि सुसाइड का कारण पढ़ाई के चलते डिपरेशन माना जा रहा है, जैसा की परिजन बता रहे हैं.

कोटा में साल 2023 में 29 कोचिंग स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड
निहारिका पढ़ाई और एग्जाम को लेकर पिछले कई दिनों से तनाव में थी. 30 जनवरी को उसका जेईई का एग्जाम था. पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है "मम्मी-पापा मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए सुसाइड कर रही हूं. मैं लूजर हूं. मैं सबसे बुरी बेटी हूं. सॉरी मम्मी-पापा. यही लास्ट ऑप्शन है." कोटा में साल 2023 में 29 कोचिंग स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. 

अन्य सालों में यह आंकड़ा 12 से 15 रहता था, लेकिन साल 2023 में कोटा में सर्वाधिक सुसाइड हुए. इस साल जनवरी में में दो कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया. इनमें से एक यूपी के मोहम्मद जैद ने सुसाइड किया था. वह कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: राजस्थान लोकसभा चुनाव: वसुंधरा राजे सिंधिया BJP की बैठकों से दूर! क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
पटवारी की जगह विधायक का कैसे हो गया तबादला? राजस्थान के ट्रांसफर सिस्टम की खुली पोल
पटवारी की जगह विधायक का कैसे हो गया तबादला? राजस्थान के ट्रांसफर सिस्टम की खुली पोल

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget