एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 18 लोग झुलसे

Kota Mahashivratri: शिव बारात लेकर जा रहे 18 लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गए. इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घायल बच्चों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Kota News: कोटा में शिव बारात के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. करंट की चपेट में आने से शिव बारात में करीब 18 लोग झुलस गए. सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में लाया जा रहा है. घटनाकुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास घटी. 

गौरतलब है कि कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव बारात निकाली जा रही थी, जहां अचानक करंट फैल गया. इससे शिव बारात में शामिल 18 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं. मामला सगतपुरा स्थित काली बस्ती का है. जानकारी के अनुसार यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे. इसी दौरान झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया. 

बच्चों से अस्पताल मिलने पहुंचे ऊर्जा मंत्री
बताया जा रहा है कि जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था. इस कारण करंट तेजी से फैला. सभी बच्चों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. जानकारी के अनुसार, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर घायल बच्चों से मिलने के लिए एमबीएस चिकित्सालय पहुंचे और हर संभव मदद देने की बात कही.

हादसे के बाद मचा हड़कंप
जैसे ही यह हादसा हुआ वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया. लोग जैसे तैसे बच्चों को गोद में उठाकर गाड़ियों से लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे, जहां पर पहले से मौजूद मेडिकल टीम ने बच्चों को तुरंत इलाज शुरू कर दिया. हादसे की खबर जैसे ही कोटा शहर में फैली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, आईजी रविंदर गौड सहित आला अधिकारी एमबीएस चिकित्सालय पहुंचे और बच्चों की कुशलक्षेम पूछा.

पीड़ितों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिये गए हैं. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "आवश्यकता हुई तो बच्चों को उच्च स्तरीय अस्पतालों में भी भेजा जाएगा."

एक बच्चे की हालत गंभीर
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी चीज की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्हें गुणवत्तापूर्ण उच्च स्तरीय उपचार मिलना चाहिए. आईजी रविंदर गौड ने बताया कि सभी बच्चे 10 से 16 साल की उम्र के करीब के हैं. एक बच्चा 70 फीसदी और एक बच्चा 50 फीसदी झुलस गया है. बाकी के अन्य घायल बच्चे 10 फीसदी तक झुलसे हैं. 

कुन्हाडी थाना के सहायक उप निरीक्षक रईस अहमद ने बताया कि थर्मल पावर प्लांट के नजदीक स्थित काली बस्ती है और यहां से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है, जिसकी चपेट में आने से बच्चे झुलसे हैं. 13 वर्षीय शगुन पुत्र मांगीलाल गंभीर रूप से घायल है, जिसका सीपीआर रूम में उपचार किया जा रहा है.
 
परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
इस हादसे की खबर सुनते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचने लगे. वहां पहले से मौजूद आयोजकों की आवेश में आकर परिजनों ने पिटाई कर दी. परिजनों ने इसे आयोजकों की बड़ी लापरवाही बताई है. परिजनों ने आयोजकों से पूछा कि जब वहां से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है तो वहां से शिव बारात क्यों निकाली.

यह भी पढ़ें: Kota Student Suicide: कोटा में एक और सुसाइड, JEE क्लियर नहीं हुआ तो बिहार के स्टूडेंट ने चुना मौत का रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget