एक्सप्लोरर

Rajasthan: कल हुई करौली हिंसा के बाद अब काबू में हालात, इलाके में भारी पुलिस बल के साथ कर्फ्यू जारी

Karauli Violence: राजस्थान के करौली में हुई हिंसा के बाद वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. हालात काबू में होने के बाद भी वहां पर कर्फ्यू जारी है.

Rajasthan Karauli Violence: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले में नव संवत्सर के उपलक्ष्य में मुस्लिम बहुल क्षेत्र से गुजर रही बाइक रैली पर पथराव के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव हो गया. इसके चलते करौली में शनिवार को कर्फ्यू लगाया गया था, जो आज रविवार को भी जारी है. उपद्रव की इन घटनाओं में लगभग 35 लोग घायल हो गए हैं.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) हवा सिंह घूमरिया ने बताया कि शनिवार को हुई हिंसा के सिलसिले में 36 लोगों को हिरासत में लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है. पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी जयपुर से 170 किलोमीटर दूर करौली में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिये मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.

रैली के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने कर दिया था पथराव

मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि करौली शहर में शनिवार को नव संवत्सर के उपलक्ष्य में बाइक रैली जब मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रही थी तभी कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया, इसके बाद हिंसा फैल गई और उपद्रवियों ने कुछ दुकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया. इसमें कई दुकानें, वाहन और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गये.

उन्होंने बताया कि हिंसा में घायल हुए 35 लोगों में से नौ को करौली के जिला अस्पताल में और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जयपुर के सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार रात को ही घर भेज दिया गया था. वहीं जानकारी के मुताबिक एक दल हिंसा में हुई संपत्ति के नुकसान का आकलन कर रहा है.

Rajasthan: राजस्थान में दिखी अनोखी खगोलीय घटना, तेज रफ्तार और रौशनी में निकला उल्कापिंड

घटना को लेकर इलाके में कुल 600 पुलिसकर्मी तैनात

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस महानिदेशक एम एल लाठेर से शनिवार को स्थिति के बारे में जानकारी ली थी और आमजन से शांति बनाये रखने की अपील की थी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक स्तर के 50 अधिकारियों सहित कुल 600 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों को जयपुर से करौली भेजा गया है.

गहलोत ने पुलिस महानिदेशक को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे. उन्होंने कहा था कि हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख और अन्य सभी समुदायों को राज्य में शांति और विकास का माहौल बनाने में योगदान देने और अपनी रचनात्मक भूमिका निभाने का आवश्यकता हैं.

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट ने दिया आदेश, उदयपुर की झीलों में अब नहीं चलेगी पेट्रोल-डीजल की नाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget