एक्सप्लोरर

Jaisalmer Bus Accident: जैसलमेर में करंट की चपेट में आई ओवरलोड बस, तीन की मौत, आठ गंभीर रुप से घायल

Jaisalmer News: जैसलमेर में दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालु बस की छत पर बैठे थे. उसी दौरान बस बिजली के तारों के संपर्क में आ गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ श्रद्धालु घायल हो गए.

Fair of Sant Sadaram: जैसलमेर में संत सदाराम के मेले से दर्शन करके वापस लौट रहे श्रद्धालु काफी मात्रा में बस की छत पर बैठे थे. उसी दौरान बस बिजली के तारों के संपर्क में आ गई, जिससे पूरी बस में करंट फैल गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई लोगों ने बस की छत से ही सड़क पर छलांग लगा दी जिसमें आठ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. 

घायलों का उपचार जारी

ये हादसा आज सुबह करीब 10:00 बजे हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. एसपी भंवर सिंह ने बताया कि घायलों को जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया है जहां उनका उपचार जारी है. एक श्रद्धालु की गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर किया गया है.

ये सभी लोग खींया और खुईयाला गांव के रहने वाले हैं जिन्होंने एक निजी बस को किराए पर लिया था और उससे संत सदाराम के मेले में दर्शन करने गए थे. वहीं से लौटते समय ओवरलोड बस में कुछ लोग बस की छत पर बैठे थे. बस की छत पर बैठे लोग सड़क पर लटके तारों के संपर्क में आ गए और करंट लगने से झुलस गए. कुछ लोग बस से कूदने पर घायल हो गए.

Udaipur News: प्रतापगढ़ नगर परिषद सभापति निलंबित, पति को PA बनाने के अलावा और भी हैं आरोप

इनकी हुई मौत

इस हादसे में दो भाइयों राणाराम (60), नारायणा राम (55) पुत्र किरता राम खींया और पदमाराम करणा (42) की मौके पर ही मौत हो गई. प्रभु राम (30) निवासी नग्गा गंभीर घायल हो गया. उसे जोधपुर रेफर किया गया. चिल्लाने की आवाज पर आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. प्रत्यक्षदर्शी पोलजी की डेयरी गांव के कुछ लोगों ने बताया कि PWD की ओर से सड़क निर्माण का काम चल रहा है. सड़क ऊंची होने से बिजली के तार नीचे आ गए हैं. बस ड्राइवर को शायद इसका अंदेशा नहीं रहा और तार से बस का संपर्क हो गया. शरीफ ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार झूलते तारों की शिकायत की. इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई.

जिला परिवहन अधिकारी ने कही ये बात

जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने बताया कि बस 56 सीटर थी और उसके कागजात पूरे हैं. उन्होंने बताया कि बस में क्षमता से ज्यादा यात्री कितने थे इसकी जांच की जा रही है. आठ घायल और झुलसे लोग बस की छत पर बैठे थे. बस में 60 से 70 के करीब सवारी बताई जा रही है. कलेक्टर प्रतिभा सिंह ने बताया कि हादसे की जांच करवा रहे हैं. दोषी पर कार्रवाई की जाएगी. हादसे में मरने वालों के घरवालों ने 50-50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की. मृतक परिवार में अकेले कमाने वाले थे. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है.

ये भी पढ़ें-

Deva Gurjar Murder: दिलचस्प थी देवा डॉन की लाइफस्टाइल, जहां भी जाता काफिला साथ होता, दो शादी और नौ बच्चों का था पिता

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget