एक्सप्लोरर

जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में लोगों को मिली बड़ी राहत, शहर में बदला पानी आने का समय

जलदाय विभाग ने जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की समस्या को हल करने के लिए नए पम्प हाऊस का निर्माण किया है. इसके बाद जयपुर के कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई के समय में बदलाव आया है.

Jaipur Water Supply Time: राजस्थान के जलदाय विभाग ने जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में सुबह 3:30 बजे से होने वाली जलापूर्ति अब 23 अक्टूबर से सुबह 5 बजे से प्रारम्भ होगी. जलदाय विभाग द्वारा चारदीवारी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए भू-जल विभाग के कैंपस में नए पम्प हाऊस का निर्माण किया है.

अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र जयपुर (द्वितीय) शुभॉशु दीक्षित ने बताया कि 23 अक्टूबर से चौकडी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6:56 बजे तक, चौकड़ी तोपखाना हुजरी क्षेत्र में सुबह 7:15 बजे से 8:49 बजे तक, चौकड़ी गंगापोल क्षेत्र में सुबह 9:15 बजे से 10:25 तक एवं चौकडी मोदीखाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी.

इन क्षेत्रों में बदला समय

उन्होंने बताया कि चौकडी रामचंद्र क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से 3:49 बजे तक, चौकडी घाट क्षेत्र में सांय 4:10 बजे से 5:06 बजे तक, बास बदनपुरा, नरवर पुरी, सूरज कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में सांय 5:20 बजे से 6:40 बजे तक, हीदा की मोरी, एचआर कॉलोनी, जियाउद्दीन कॉलोनी, शिकारियों की मोरी, सैयद कॉलोनी, फाजिल शाह कॉलोनी क्षेत्र में सांय 7 बजे से रात्रि 8:15 बजे तक पेयजल की आपूर्ति की जायेगी.

अमानीशाह पम्प हाऊस से होगी पेयजल आपूर्ति

उन्होंने बताया कि सिंहद्वार ओएसएचआर में सुबह की सप्लाई अब प्रात: 6:30 बजे से 7:30 बजे तक होगी. अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने बताया कि अमानीशाह पम्प हाऊस से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में भी परिवर्तन किया गया है.

अब 23 अक्टूबर से अमानीशाह पम्प हाऊस से चौकडी पुरानी बस्ती, चौकडी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6:56 बजे तक एवं 9, 12, 16 सप्लाई जोन (सीकर हाउस, हाजी कॉलोनी, खेतडी हाउस, माली कॉलोनी, नेहरू नगर, श्रीराम कॉलोनी खातीवाड़ा, बापू कॉलोनी संसार चन्द रोड़, स्टेशन रोड, बनीपार्क एवं नसीया क्षेत्र) में सुबह 8:15 बजे से 9:15 बजे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद की फोटो शेयर करने वाला अरेस्ट, पूछताछ में बताई हैरान करने वाली बात

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget