एक्सप्लोरर

'फिर वही मौका आ गया फिर धरने का समय...', सचिन पायलट ने ली चुटकी तो मुस्कुरा उठे अशोक गहलोत

Rajasthan News: जयपुर में मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रताप सिंह खाचरियावास पर चुटकी ली, जिस पर सभी लोग हंस पड़े.

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस मणिपुर हिंसा और अडानी प्रकरण पर आक्रामक नजर आई. अडानी घूसकांड और मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर बुलाये गये प्रदर्शन में दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल हुए. जयपुर में शहीद स्मारक से राजभवन तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया. बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाये.

कांग्रेस के आंदोलन में लंबे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एक साथ मंच पर नजर आए. इससे पहले विरोध-प्रदर्शन के कार्यक्रम में सचिन पायलट ने पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पर चुटकी ली.

प्रताप सिंह खाचरियावास के लिए सचिन पायलट क्या बोले?

सचिन पायलट ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि खाचरियावास ने लंबा भाषण दिया है, जिसमें उन्होंने जूतों का जिक्र किया है. आगे से अब भाषण छोटा देंगे. आज खाचरिवास जूते पहनकर आए हैं. ऐसे में हम सभी प्रदर्शन में आगे रहने के लिए खाचरियावास को नॉमिनेट करते हैं. उन्होंने कहा, "समय का घेरा पूरा घूमता है. अब वही मौका आ गया, वही धरने का समय आ गया और वही राजस्थान पुलिस है." उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुट है. 

विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में दिग्गज कांग्रेसी नेता एक मंच पर

सचिन पायलट ने कहा, "प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष रहे हैं. भाषण में उन्होंने पूरी कहानी बताई. कहा कि जब मैं जिला अध्यक्ष था, कैसे पुलिस आई, कैसे लाठीचार्ज हुआ. मेरे पास जूते थे तो मैं चला गया." सचिन पायलट के बयान पर अशोक गहलोत भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके. 

ये भी पढ़ें-

सिरोही में सरकारी शराब की दुकान पर नकली शराब बेचते तीन लोग गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget