एक्सप्लोरर

सिरोही में सरकारी शराब की दुकान पर नकली शराब बेचते तीन लोग गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

Sirohi News: सीरोही की एक शराब दुकान पर छापे में आबकारी विभाग ने 3 लोगों को नकली शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया. मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी में वोडका और काउंटी क्लब की नकली शराब जब्त की गई.

Sirohi Crime News: राजस्थान के सिरोही के आबू रोड क्षेत्र में सरकारी शराब की दुकान में नकली शराब बेचते तीन लोगों को आबाकारी टीम नें धर दबोचा है. आबकारी महकमे को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विकास कुमार सहायक आबकारी अधिकारी राजसमंद के नेतृत्व में रविंद्र प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक आबू रोड की ओर से कंपोजिट मदिरा दुकान डेरना का निरीक्षण किया गया.

इस दौरान दुकान और स्वीकृत गोदाम से आरएमएल व्हाइट लेस वोडका और काउंटी क्लब के 8 कार्टून नकली शराब से भरे बरामद हुए. इसके अलावा 35 कार्टून बियर के कैन बरामद हुए. दुकान पर मौजूद सेल्समैन से पूछताछ करने पर बताया कि दुकान पर नकली शराब दुकान संचालनकर्ता वेद प्रकाश भंवरिया उर्फ नाथूराम और गोविंद सिंह सप्लाई करते हैं.

आरोपियों को किया गया सिरोही आबकारी टीम के हवाले 
शराब दुकान पर हुई कार्रवाई की भनक लगते ही दुकान संचालक देव प्रकाश और गोविंद सिंह फरार हो गये. इसकी सूचना मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी पाली विनोद वैष्णव,  बालकृष्ण शर्मा आबकारी निरीक्षक सुमेरपुर और दौलत सिंह प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल पाली की सहायता से जाड़न टोल प्लाजा के पास से स्कॉर्पियो वाहन संख्या RJ 21 UF 0044 से धर दबोचा. उसके बाद तीनों आरोपियों को  सिरोही आबकारी टीम के हवाले किया, उसके बाद उन्हें आबू रोड लाया गया.

क्या कहते हैं सिरोही आबकारी अधिकारी?
अजय जैन जिला आबकारी अधिकारी सिरोही ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर नकली शराब अजमेर से आबूरोड सप्लाई करना बताया है. इन आरोपियों से अवैध शराब फैक्ट्री का भी पता लगाया जा रहा है, जिससे और भी खुलासे संभव है. इस कार्यवाही में देव प्रकाश भंवरिया उर्फ नाथुराम पुत्र पांचाराम जाट निवासी जाटों का वास मेड़ता सिटी जिला नागौर, भंवर सिंह पुत्र रतन सिंह रावणा निवासी टीबडी जिला ब्यावर और विक्रम सिंह पुत्र शिव सिंह राजपूत निवासी पीपाड़ जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया है.

मुख्य सप्लायर गोविंद सिंह पुत्र घीसू सिंह निवासी अजमेर और अनुज्ञाधारी भंवर सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है. इस दौरान मौके पर  आशीष शर्मा आबकारी निरीक्षक सिरोही भी साथ मौजूद रहें.

(सिरोही से तुषार पुरोहित की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Jalore News: जालौर में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, भतीजे ने चाकू से हमला कर काटी बुआ की नाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...

वीडियोज

कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev
Jaipur News: पिता की छोटी सी भूल...मासूम की जान पर बन आई! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video | ABP
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained | Auto Live #matter
Janhit With Chitra Tripathi: राम, सीता पर टिप्पणी..क्या है सपा का चुनावी प्लान? | Virendra Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई 'हीरामंडी' एक्टर की फिल्म
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई ताहा शाह की फिल्म
अराघची ने ब्रिटेन घुमाया फोन, राजदूतों को दिखाए गए वीडियो, मैंक्रों की बड़ी डिमांड... ईरान में विरोध प्रदर्शन पर बड़े अपडेट
अराघची ने ब्रिटेन घुमाया फोन, राजदूतों को दिखाए गए वीडियो, मैंक्रों की डिमांड... ईरान में प्रदर्शन पर अपडेट
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
Embed widget