एक्सप्लोरर

Jaipur Blast Case: जयपुर ब्लास्ट मामले पर सचिन पायलट बोले- 'जांच में लापरवाही अफसोसजनक, सरकार फिर से कराए जांच'

Jaipur Blast Case: सचिन पायलट ने कहा कि लंबे समय तक मुकदमा चला. आरोपियों को पकड़ा गया और कोर्ट ने सजा सुनाई. इसके बाद भी आरोपी बरी हो गए. गृह विभाग और विधि विभाग को चिंतन करना पड़ेगा.

Rajasthan News: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने जयपुर ब्लास्ट के चारों आरोपियों के बरी होने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सरकार से दोबारा जांच कराने की मांग की है. सचिन पायलट ने कहा कि सभी को पता है उस दिन क्या हुआ था. उन्होंने गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि सबको याद है बम ब्लास्ट की घटना में लोगों की जान गई. लंबे समय तक मुकदमा चला. आरोपियों को पकड़ा गया और लोवर कोर्ट ने सजा सुना दी. फिर भी आरोपी बरी हो गए. गृह विभाग और विधि विभाग को आत्मचिंतन करना पड़ेगा.

हाईकोर्ट में कमजोर पैरवी होने से आरोपियों का बरी होना चिंताजनक है. सजा कम होना एक अलग बात होती है. लेकिन सबूतों के अभाव में बरी किया गया है. सिविल लाइंस स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में राइट टू हेल्थ बिल पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि निजी डॉक्टर और सरकार दोनों को आगे आकर मामला सुलझना होगा. अड़ियल रवैया किसी भी पक्ष की तरफ से ठीक नहीं है. उन्होंने निजी डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की. बातचीत के बाद सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को आंदोलनकारी डॉक्टर्स की बात सुननी चाहिए. डॉक्टरों के आंदोलन से प्रदेश भर में मरीज परेशान हो रहे हैं. 

डॉक्टर्स के आंदोलन पर क्या बोले पायलट

सचिन पायलट ने कहा कि डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. केंद्र में कांग्रेस की सरकार के वक्त हमने यूनिवर्सिल कानून बनाए. राज्य में हमारी सरकार को पहल करनी होगी. लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सार्थक बातचीत होने पर समस्या का हल निकल सकता है. हमें आगे बढ़कर मामले को सुलझाना चाहिए. हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. खुले दिमाग से दोनों पक्षों को चर्चा करनी चाहिए. मैं, अपील करता हूं सभी डॉक्टर्स मिल बैठ कर रास्ता निकालें. 

'राहुल गांधी को जनता के बीच ले जाएंगे'

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर उन्होंने सड़क पर उतरने की बात कही. सचिन पायलट ने कहा कि सूरत में मुकदमा करनेवाले विधायक को सब जानते हैं. पहली बार मानहानि के मामले जल्दी कार्रवाई हुई. राहुल गांधी के साथ राजनीतिक प्रतिशोध है. हमलोग सड़क पर उतरकर 10 से 15 दिन लोगों को जागरूक करेंगे. देश गलत दिशा में जा रहा है.

Rajasthan: राजस्थान स्थापना दिवस पर PM मोदी ने की चौतरफा विकास की कामना, जानें- किसने क्या कहा?

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget