एक्सप्लोरर

जासूसी के आरोपी शकूर खान का भी निकला ज्योति मल्होत्रा कनेक्शन, गूगल सर्च हिस्ट्री ने खोला राज 

ISI Spy Shakoor Khan: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार शकूर खान जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. उसके फ़ोन में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़ी खबरें मिली हैं, जिससे कनेक्शन की आशंका है.

ISI Spy Shakoor Khan Update: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शकूर खान, जो पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद का निजी सचिव भी रहा है, उसको लेकर कई राज खुले हैं. शकूर खान की पुलिस कस्टडी रिमांड के 48 घंटे पूरे हो चुके हैं. 

जांच एजेंसियों ने दूसरी रात भी उससे अलग-अलग एंगल पर गहन पूछताछ की. हालांकि, शकूर खान ने दूसरे दिन भी पूछताछ में कोई खास सहयोग नहीं किया. शकूर खान ज्यादातर सवालों पर बहानेबाजी ही करता रहा. 

ज्योति मल्होत्रा से जुड़ी खबरें पढ़ता था शकूर
जांच में सामने आया है कि दो हफ्ते पहले पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का कनेक्शन भी शकूर खान से जुड़ा मिला है. दरअसल, शकूर खान के मोबाइल फोन का डाटा रिकवर करने के बाद पड़ताल की गई तो सामने आया कि उसने यूट्यूब पर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से जुड़ी हुई तमाम खबरें पढ़ी थीं और उसे यूट्यूब पर देखा भी था. 

ज्योति मल्होत्रा के सवाल पर शकूर खान ने दिया यह जवाब
ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर में शकूर खान ने खासी दिलचस्पी दिखाई थी. हालांकि, इस बारे में जब जांच एजेंसियों ने शकूर खान से दूसरे दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में सवाल किए तो उसने गोलमोल जवाब दिया. शकूर खान ने कहा कि चर्चित मामला होने की वजह से खबरों और वीडियो के जो लिंक सोशल मीडिया पर सामने आए थे, उसने सिर्फ उन्हीं को क्लिक किया था.

इन दो एंगल पर चल रही जांच
शकूर खान ने जांच एजेंसियों से हुई पूछताछ में साफ तौर पर कहा कि वह ना तो ज्योति मल्होत्रा को जानता है और ना ही उसके बारे में उसे कोई जानकारी है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कवायद में जुटी हैं कि वह सच बोल रहा है या गलत. एजेंसियां इस मामले में दो एंगल पर काम कर रही हैं. पहला उन्हें लगता है कि शकूर खान के ज्योति मल्होत्रा से सीधे तौर पर कनेक्शन हो सकते हैं. यह भी हो सकता है कि शकूर खान ने ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान जाने में मदद की हो और राजस्थान बॉर्डर पहुंचने पर उससे जानकारी साझा की हों.

शकूर खान के मोबाइल में ज्योति मल्होत्रा या उसके परिवार का कोई नंबर नहीं मिला है. एजेंसियों को इस बात का भी शक है कि ज्योति मल्होत्रा मामले का खुलासा होने के बाद शकूर खान डर गया हो. उसे यह लगने लगा होगी आने वाले दिनों में उस पर भी शिकंजा कस सकता है. इसी वजह से वह ज्योति मल्होत्रा मामले का अपडेट खबरों के माध्यम से ले रहा हो.

फोन का डेटा ने खोली शकूर खान की कुंडली
जांच एजेंसियों ने शकूर खान से दूसरी रात को तमाम दूसरे बिंदुओं पर भी सवाल जवाब किए. हालांकि, वह तबीयत ठीक नहीं होने और नींद आने का बहाना बना कर पूछताछ से बचता रहा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोबाइल डाटा रिकवर होने की जानकारी मिलने के बाद शकूर खान का रवैया थोड़ा नरम हुआ है, क्योंकि उसे इस बात का एहसास हो चुका है कि मोबाइल के जरिए एजेंसियों ने उसकी पूरी कुंडली तैयार कर रखी है. उनके पास तमाम सबूत भी हैं.

7 दिन की पुलिस रिमांड में कई सामने आएंगे कई राज 
शकूर खान को 28 मई को जैसलमेर से हिरासत में लिया गया था. 3 जून को उसे गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था. अदालत ने शकूर खान को 7 दिन के लिए पुलिस की कस्टडी में भेज दिया था. उसकी पुलिस कस्टडी रिमांड 10 जून को पूरी होगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget