एक्सप्लोरर

BJP से कांग्रेस में गए प्रह्लाद गुंजल पर भड़के किरोड़ी लाल मीणा, बोले- 'मुसीबत में नहीं आएगा काम'

Rajasthan Lok Sabha Elections: किरोड़ी लाल मीणा ने कोटा की जनता से कहा कि यह बात याद रखें, आरक्षण आंदोलन में गुंजल आपके पक्ष में नहीं था.

Kirodi Lal Meena on Prahlad Gunjal: कोटा बूंदी संसदीय सीट पर लगातार नेता एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं. इन दिनों एससी-एसटी वोटर्स को साधने का प्रयास दोनों ही दल द्वारा किया जा रहा है. कांग्रेस के बयानों पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव में कोटा-बूंदी सीट से बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में प्रचार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल पर जोरदार हमला किया. 

करवर में आयोजित आमसभा में उन्होंने कहा कि एसटी समाज याद करे कि आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रहलाद गुंजल आपके पक्ष में नहीं थे. उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के भाइयों को भड़का रही है.

 कांग्रेस ने देश भर में हिंसा फैलाई
मंत्री मीणा ने कहा कि एससी व एसटी वर्ग को बहकाया जा रहा है कि यदि मोदी फिर से सत्ता में आए तो वह आरक्षण को समाप्त कर देंगे. जबकि मोदी ने 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री बनने के बाद एससी और एसटी वर्ग के आरक्षण को दस साल के लिए बढ़ाया था. 

इस पर कांग्रेस ने देश भर में हिंसा फैला दी, आगजनी की, गाड़ियां जला दीं, रेल रोक दी कि आरक्षण कैसे बढ़ा. लेकिन फिर भी मोदी नहीं रुके और उन्होंने आरक्षण बढ़ाने का काम किया.

'मुसीबत में ओम बिरला आएंगे काम'
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि नरेंद्र मोदी तब ही प्रधानमंत्री बनेंगे जब ओम बिरला कोटा-बूंदी से सांसद बनेंगे. देश की आजादी के बाद अब तक हुए चुनावों में कोटा के किसी व्यक्ति को इतना ऊंचा पद नहीं मिला जितना बड़ा पद ओम बिरला को मिला है. 

अगर आप ओम बिरला को कमजोर करोगे तो यह तय मानो कि आप नरेंद्र मोदी और डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को कमजोर करेंगे. चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है, ऐसे में आप स्वयं तय करें कि कोई मुसीबत आई तो ओम बिरला काम आएगा या प्रहलाद गुंजल?
 
'PM मोदी ने समाप्त करवाया मीणा-मीना विवाद'
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से ही एससी और एसटी वर्ग के अधिकारों और हितों के लिए सजग रहे हैं. कुछ समय पूर्व जब मीणा और मीना पर विवाद हुआ और अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र जारी होना रूक गया तो उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने तुरन्त इस विवाद को सुलझवाया.

यह भी पढ़ें: 'BJP में जाने वाले कांग्रेसियों को पीछे की कुर्सी भी नहीं मिलती', दल बदलने वालों पर शांति धारीवाल का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की अपील पर एक्शन में राजस्थान सरकार, CM भजनलाल शर्मा ने घटाए काफिले के वाहन
PM मोदी की अपील पर एक्शन में राजस्थान सरकार, CM भजनलाल शर्मा ने घटाए काफिले के वाहन
NEET 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा: 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों के नाम आए सामने, CBI ने जांच संभाली
NEET 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा: 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों के नाम आए सामने, CBI ने जांच संभाली
'हमारा मनोबल टूट गया, मेहनत पर पानी फिरा...', नीट परीक्षा रद्द होने पर छलका स्टूडेंट्स का दर्द
'हमारा मनोबल टूट गया, मेहनत पर पानी फिरा...', नीट परीक्षा रद्द होने पर छलका स्टूडेंट्स का दर्द
Rajasthan News: डूंगरपुर के तालोरा वन क्षेत्र में भीषण आग, 4 किलोमीटर तक का जंगल खाक
डूंगरपुर के तालोरा वन क्षेत्र में भीषण आग, 4 किलोमीटर तक का जंगल खाक, 6 घंटे के बाद पाया काबू

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान...' सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल
'हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान...' सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल
Bihar DA Hike: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
खुशखबरी: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
NEET UG 2026 Exam Cancelled: 11 साल बाद दोहराया इतिहास! AIPMT पेपर लीक कांड से नहीं लिया सबक, NTA ने पहली बार परीक्षा रद्द क्यों की?
11 साल बाद दोहराया इतिहास! AIPMT पेपर लीक से सीख नहीं, NTA ने पहली बार परीक्षा रद्द क्यों की?
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
Trump China Visit: ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले क्यों भड़क गया चीन? दे डाली चेतावनी, जारी की रेड लाइन
ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले क्यों भड़क गया चीन? दे डाली चेतावनी, जारी की रेड लाइन
'Please ये मत करो' NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र, वीडियो वायरल
'Please ये मत करो' NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र
अदरक की खेती से हर साल होगी लाखों की कमाई, बस इन बातों को ध्यान में रख करें बुवाई
अदरक की खेती से हर साल होगी लाखों की कमाई, बस इन बातों को ध्यान में रख करें बुवाई
Embed widget