एक्सप्लोरर

Cyclone Biporjoy: बिपरजॉय से राजस्थान में हो रही भारी बारिश, रैपिड एक्शन के लिए प्रशासन अलर्ट, SDRF को किया गया तैनात

Cyclone Biporjoy: जालोर में चक्रवर्ती तूफान के खतरे को देखते हुए कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के दर्शन पर पाबंदी लगाई गई है. बिपरजॉय के कारण प्रदेश में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.

Rajasthan News: अरब सागर में 6 जून को उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है जिसके चलते मौसम लगातार बदल रहा है. 15 जून की रात को 10:00 बजे बिपरजॉय गुजरात की सीमा से जुड़े जालोर व बाड़मेर बॉर्डर से राजस्थान में प्रवेश कर चुका है. बिपरजॉय के कारण बाड़मेर, सिरोही, पाली, जालौर, जैसलमेर, जोधपुर में मौसम बदल गया है. कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. प्रदेश में अब अगले 2 दिन इसका असर रहने की आशंका है. 

मौसम विभाग प्रदेश में सभी जगहों पर भारी बारिश की संभावना जता चुका है. बिपरजॉय चक्रवाती तूफान से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो चुका है. जालोर में चक्रवर्ती तूफान के खतरे को देखते हुए कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के दर्शन पर पाबंदी लगाई गई है. 18 जून को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए धार्मिक स्थलों के कपाट खोले जाएंगे,

रैपिड एक्शन के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम
बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के सक्रिय होने से आम जनजीवन को परेशानी न हो इसलिए रैपिड एक्शन के लिए जोधपुर संभाग में 13 से अधिक एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है. कई सार्वजनिक मंदिरों को भी बंद किया गया है. प्रशासन की ओर से जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, सिरोही, पाली को रेड अलर्ट पर रखा गया है. सभी जगह आपदा कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.

जालोर में 2 दिन के लिए मंदिरों के कपाट हुए बंद
बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए जालौर जिले में रेड अलर्ट के चलते निकटवर्ती धार्मिक स्थान सुंधा माता तीर्थ स्थल शहर के क्षेमकरी माता तीर्थ स्थल नीम गोरिया तीर्थ स्थल के कपाट 2 दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं. बिपरजॉय तूफान को लेकर जालोर जिले में रेड अलर्ट के चलते निकटवर्ती सुंधा माता तीर्थ स्थल एवं शहर के क्षेमकारी माता तीर्थ स्थल, नीम गोरिया तीर्थ स्थल के कपाट 2 दिन तक बंद रहेंगे. सुंधा माता तीर्थ स्थल के व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह ने बताया कि तूफान को देखते 16 व 17 जून को मंदिर के कपाट बंद रहेंगे, 18 जून को दर्शन के लिए कपाट खोले जाएंगे. क्षेमकरी माता तीर्थ स्थल व नीम गोरिया मंदिर के कपाट शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे. इन दोनों मंदिरों में भी 18 जून को दर्शन होंगे.

तूफान से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
बिपरजॉय चक्रवर्ती तूफान के बीच प्रशासन अलर्ट पर हैं. डैमेज कंट्रोल के लिए प्रशासन द्वारा सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं. थोड़ी सी सावधानी से आप जानमाल के नुकसान से बच सकते हैं. तेज हवाओं, आंधी, मेघ गर्जना, बिजली चमकने और बारिश के दौरान घरों में ही रहें, कहीं रास्ते में हैं तो बचने के लिए पेड़, कच्ची दीवारें, टीन शेड आदि का सहारा न लें. कार में ना बैठे रहें. घर में कांच के दरवाजे हैं तो उन्हें मजबूती से बंद रखें, उनके पास ना रहें. बिजली के उपकरणों को बंद रखें. पशुओं को पेड़ व बिजली के लट्ठों से ना बांधें, ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से भी दूर रहें.

तूफान का तीन दिन रहेगा असर, भारी बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तूफान का असर 16 व 17 जून को दिखाई देगा. सेटेलाइट रिमोट सेंसिंग डाटा के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 3 दिन तक इसका असर रह सकता है. इस दौरान भारी बारिश हो सकती है. यह तूफान अरावली की पहाड़ियों से टकराएगा जिसके बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Elections 2023: दल-बदलने वाले नेताओं पर सीएम गहलोत का हमला, 'लालची होकर बदल लेते हैं पार्टी और...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में 7वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
जोधपुर में 7वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget