एक्सप्लोरर

क्रिकेटर यश दयाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, गिरफ्तारी की तैयारी कर रही जयपुर पुलिस

Yash Dayal News: जयपुर की एक युवती ने यश दयाल के खिलाफ रेप और यौन उत्पीड़न करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित लड़की के साथ दो साल पहले जब रेप हुआ तब वह नाबालिग थी.

क्रिकेटर यश दयाल अब एक नई मुश्किल में घिर गए हैं. जयपुर में दर्ज हुए रेप केस में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. पीड़ित लड़की के घटना के वक्त नाबालिग होने और पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज होने की वजह से जयपुर पुलिस अब यश दयाल की गिरफ्तारी की तैयारी में है. 

अधिकारियों के मुताबिक यश दयाल की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की जा रही हैं. दरअसल जयपुर पुलिस आरोपी यश दयाल के कोर्ट जाने से पहले ही उसकी गिरफ्तारी कर लेना चाहती है. पुलिस का मानना है कि हाईकोर्ट में मामला जाने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत नाराजगी जता सकती है, इसलिए वह इस मामले में सक्रिय होकर काम कर रही है. 

जयपुर पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया है. उसका मेडिकल परीक्षण भी करा दिया गया है. एक-दो दिनों में मजिस्ट्रेट के सामने भी उसका बयान दर्ज करा दिया जाएगा. 

हो सकती है गिरफ्तारी

मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने के बाद पुलिस की टीमें यश दयाल की गिरफ्तारी के लिए रवाना होगी. वह जिन जगहों पर हो सकते हैं, वहां टीमों को भेजा जाएगा. गिरफ्तारी के बाद यश दयाल से पूछताछ की जाएगी और फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

गौरतलब है कि आईपीएल की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ महीने भर में रेप के दो केस दर्ज हुए हैं. पहला मामला यूपी के गाजियाबाद में दर्ज हुआ था, जिसमें बाद में उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी. 

गाजियाबाद में भी हो चुका है केस दर्ज

गाजियाबाद के बाद अब जयपुर की एक युवती ने यश दयाल के खिलाफ रेप और यौन उत्पीड़न करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित लड़की के साथ दो साल पहले जब रेप हुआ तब वह नाबालिग थी, इस वजह से यश दयाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में भी केस दर्ज हुआ है.

पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि यश दयाल से उसकी मुलाकात दो साल पहले तब हुई थी, जब आईपीएल का मैच खेलने के लिए जयपुर आए थे. पीड़ित युवती क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही थी और वह इसी खेल में अपना करियर बनाना चाहती थी. 

लड़की को होटल में बुलाने का आरोप

आरोप है कि करियर टिप देने के बहाने यश दयाल ने उसे एक जगह बुलाया और वहां उसके साथ जोर जबरदस्ती की. इसके बाद वह दबाव बनाकर लगातार उसका यौन उत्पीड़न करता रहा. इस साल के आईपीएल के दौरान भी उसे होटल में बुलाया और मनमानी की. दो साल पहले घटना के वक्त लड़की की उम्र सिर्फ 17 साल थी.  

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं जयपुर के डीसीपी साउथ ऋषि राज का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पीड़ित युवती ने जिस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं और साथ ही कई डिटेल्स भी दिए हैं, उसके आधार पर आरोपी यश दयाल की गिरफ्तारी की जाएगी. 

उनका कहना है कि लड़की ने बयान दिया है कि पहले उसे करियर टिप देने के बहाने बुलाया गया और उसके बाद कभी शादी का झांसा देकर तो कभी दबाव डालकर उसका यौन शोषण किया गया. 

राहत मिलने की उम्मीद कम

कहा जा सकता है कि गाजियाबाद के मामले में क्रिकेटर यश दयाल को जरूर हाईकोर्ट से राहत मिल गई, लेकिन जयपुर के मामले में कानूनी शिकंजा कस सकता है. यश दयाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. अगर गिरफ्तारी से पहले उसे किसी अदालत से राहत नहीं मिलती है तो उनकी मुश्किलें बढ़ना तय है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget