एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस की गुटबाजी का कार्यकर्ताओं पर पड़ रहा असर, इस्तीफा देने को हो रहे मजबूर, लगाए गंभीर आरोप

Rajasthan News: कोटा में कांग्रेस सेवा दल के एक नेता ने इस्तीफा देते हुए पार्टी हाईकमान से अपील की है कि वे राजस्थान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए नेताओं के बीच के संघर्ष को खत्म कराएं.

Rajasthan Politics News: कांग्रेस (Congress) में पहले तो उच्च स्तर पर ही खींचतान चल रही थी, लेकिन अब जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी में लगातार चल रहे घमासान से आहत होकर कोटा (Kota) देहात जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज दुबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश में सत्ता के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं पर गहरा रोष जताया है.

मनोज दुबे ने कहा कि पिछले सवा चार साल से प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तभी से प्रदेश के नेताओं के द्वारा जो सत्ता के लिए संघर्ष किया जा रहा है, उससे आम कार्यकर्ता दुखी हैं. प्रदेश में जो आपसी लड़ाई और खींचतान चल रही है, वह कांग्रेस के लिए ठीक नहीं है. यह नेता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मेहनत पर पानी फेरना चाहते हैं. प्रदेश में जो जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं वह पूरे देश में अपने आप में एक मिसाल है, लेकिन सत्ता के लिए आपसी लड़ाई से यह नेता बीजेपी को लाभ पहुंचाना चाहते हैं.

पुत्र मोह में पार्टी को पहुंचाया जा रहा नुकसान- मनोज दुबे
 मनोज दुबे ने कहा कि प्रदेश कि जनता ने खुले दिल से दोबारा प्रदेश की कमान कांग्रेस को सौपने का मन बना लिया है. लेकिन जिस प्रकार से लगातार खुलेआम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sahin Pilot) द्वारा गुटबाजी को अंजाम दिया जा रहा है, उससे कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भारी नुकसान पहुंच रहा है. कोई कुर्सी के लिए लड़ रहा है तो कोई पुत्रमोह में पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है. 

नेताओं को कार्यकर्ता की पीड़ा का अहसास नहीं- मनोज दुबे

इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के नेता मनोज दुबे ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने इन नेताओं को केंद्रीय और प्रदेश के कई महत्त्वपूर्ण पदों से समय-समय पर नवाजा है लेकिन इन नेताओं को शायद उस कार्यकर्ता की पीड़ा का एहसास नहीं है जिस कार्यकर्ता को पूरे जीवन में एक वार्ड अध्यक्ष तक का पद नहीं मिलता और फिर भी वह बूथ पर एक सैनिक की तरह डटा रहता है और कांग्रेस पार्टी के लिए खून पसीना बहाता है. मनोज दुबे ने पार्टी नेतृत्व से अपील करते हुए कहा, 'दु:खी होकर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं. आपसे अनुरोध है कि समय रहते प्रदेश में सत्ता के लिए कांग्रेस के नेताओं का आपसी संघर्ष समाप्त करवाएं.'

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: चंबल के दुर्दांत डाकू ने 654 डाकुओं का कराया था आत्मसमर्पण, 'नेताजी' के खिलाफ लड़ा था चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget