एक्सप्लोरर

जगदीप धनखड़ पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, 'औपचारिक विदाई दी जाती है, लेकिन...'

जगदीप धनखड़ के उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफे पर कांग्रेस नेता सचिन पालयट ने कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार लगातार संवैधानिक पदों और संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जगदीप धनखड़ के उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफे पर कहा कि इसके पीछे कुछ तो गड़बड़ है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर ऐसे मामलों में एक औपचारिक विदाई दी जाती है, लेकिन यहां कुछ तो पर्दे के पीछे हुआ है जिससे यह अप्रत्याशित इस्तीफा सामने आया है.

कांग्रेस धनखड़ को गरिमामयी विदाई देने की मांग कर रही है. पार्टी का आरोप है कि धनखड़ को विपक्षी सांसदों की तरफ से जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए दी गई नोटिस को स्वीकार करने के बाद इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया. दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस रह चुके जस्टिस वर्मा के आवास से कुछ महीने पहले जले हुए नोट मिले थे.

टोंक में पत्रकारों से बातचीत में सचिन पायलट ने गुरुवार (24 जुलाई) को कहा, “उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सबसे ऊंचा संवैधानिक पद होता है. बीजेपी और केंद्र सरकार लगातार संवैधानिक पदों और संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है.”

नरेश मीणा पर क्या बोले सचिन पायलट?

नरेश मीणा की तरफ से निकाली जा रही 'भ्रष्टाचार विरोधी' पदयात्रा के संबंध में पायलट ने कहा कि हर किसी को अपने अधिकारों की बात कहने का हक है. मीणा ने पिछले साल टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा था और एक उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को थप्पड़ मारने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. कुछ दिन पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.

पायलट ने कहा, “यह अच्छी बात है कि युवा अपनी बात कह रहे हैं, लेकिन क्या जयपुर और दिल्ली में बैठे नेता उनकी परवाह करते हैं?” उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में लोगों को अपने विचार शांतिपूर्वक और सद्भाव से रखने चाहिए.

भजनलाल शर्मा सरकार पर निशाना

सचिन पायलट ने कहा, “जो नेता युवाओं की बात करते हैं, उन्हें उनके पूरे अधिकार देने चाहिए और उनके लिए काम करना चाहिए. लेकिन प्रधानमंत्री के पास इसके लिए समय नहीं है क्योंकि वे विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं.”

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए सचिन पायलट ने कहा, “असल मुद्दा यह है कि सरकार कानून-व्यवस्था पर से नियंत्रण खो चुकी है. नौकरियों और विकास को लेकर किए जा रहे तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं.”

Input By : पीटीआई-भाषा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget