एक्सप्लोरर

Chittorgarh Violence: 'आरोपियों के घर चले बुलडोजर', चितौड़गढ़ में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद सर्व समाज की मांग

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ हिंसा को लेकर सम्पूर्ण हिन्दू सर्व समाज में रोष व्याप्त हो गया. चित्तौड़गढ़ में हिन्दू सर्व समाज, विभिन्न संगठन गुरुवार को रैली से निकले.

Chittorgarh Violence Update: चित्तौड़गढ़ जिले के पहुना कस्बे में एक दिन पहले रात को धार्मिक जुलूस पर पथराव की घटना का विरोध थम नहीं रहा है. चितौड़गढ़ ने आज गुरुवार (21 मार्च) को सर्व समाज की तरफ से जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया. यहीं नहीं, मांग रखी गई की मामले में जो भी आरोपी है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए और उनके घर बुलडोजर चलाया जाए. 

सर्व समाज ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम का जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया. वहीं पहुना में विरोध के चलते आज भी बाजार बंद रहे. पहुना कस्बे में 19 मार्च की रात को धार्मिक जुलूस निकाल रहा था. एक धार्मिक स्थल के पास पहुंचने पर साउंड बजने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. 

एक व्यक्ति की अटैक आने से हो गई मौत 
विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में बदला और फिर एक पक्ष की तरफ से पथराव किया, जिसमें 8 से ज्यादा लोगों घायल हुए. वहीं एक व्यक्ति की अटैक आने से मौत हो गई. भारी पुलिस जाब्ता पहुंचा था और मामले को शांत किया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माहौल बिगाड़ने वाले 18 लोगों को गिरफ्तार किया.

समाजों का विरोध और यह रखी मांग
घटना को लेकर सम्पूर्ण हिन्दू सर्व समाज में रोष व्याप्त हो गया. चित्तौड़गढ़ में हिन्दू सर्व समाज, विभिन्न संगठन गुरुवार को रैली से निकले. इसके बाद कलेक्ट्रेट पर मानव श्रृंखला बनाई और मृतक श्यामलाल छीपा को श्रद्धांजलि अर्पित की. फिर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया और मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए मुख्य आरोपियों को चिन्हित कर घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई. 

मृतक की पहचान श्याम लाल छीपा के रूप में हुई
कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन बाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई और प्राथमिक तौर पर उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. मृतक की पहचान श्याम लाल छीपा के रूप में हुई.

18 लोगों को हिरासत में लिया गया
एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि हिंदू धार्मिक जुलूस पर पथराव की घटना के सिलसिले में 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भरतपुर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, BSP ने बढ़ाई कांग्रेस और BJP की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget