एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: भरतपुर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, BSP ने बढ़ाई कांग्रेस और BJP की टेंशन

Lok Sabha Election 2024: भरतपुर लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने इंजी. अंजिला को टिकट देकर मैदान में उतारा है. अंजिला अजमेर की रहने वाली हैं.

Bharatpur Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है. इस बीच भरतपुर सीट पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है. इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने इंजीनियर अंजिला को टिकट दिया है. ऐसे में अब भरतपुर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा. अब देखने वाली बात यह होगी कि बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी किसका ज्यादा नुकसान करती है.

अंजिला अजमेर की रहने वाली हैं और अंजिला की ससुराल डीग जिले की पहाड़ी तहसील क्षेत्र के गांव रांफ में है. अंजिला ने बीटेक-एमटेक की पढ़ाई की है. भरतपुर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के आरक्षित है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की रंजीता कोली ने चुनाव जीता था. इस बार सांसद रंजीता कोली का टिकट काटकर बीजेपी ने रामस्वरूप कोली पर भरोसा जताया है. भरतपुर लोकसभा सीट पर तीनों पार्टियों बीजेपी ,कांग्रेस और बसपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. 

कबूतर बाजी का लगा था आरोप
रामस्वरूप कोली वर्ष 2004 में बयाना लोकसभा सीट पर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद बने थे. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में रामस्वरूप कोली को बीजेपी ने वैर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन रामस्वरूप कोली को विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था. साल 2007 में रामस्वरूप कोली पर कबूतरबाजी का भी आरोप लगा था.      

कांग्रेस प्रत्याशी मात्र 409 वोट से हारी विधानसभा का चुनाव 
कांग्रेस पार्टी ने संजना जाटव को भरतपुर लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी बनाया है. संजना जाटव वर्ष 2023 में हुए राजस्थान के विधानसभा चुनाव में अलवर जिले की कठूमर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं. संजना जाटव मात्र 409 वोटों से विधानसभा का चुनाव हार गई थीं. कांग्रेस ने संजना जाटव पर फिर से दाव खेला है. संजना जाटव को भरतपुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतरा है. संजना जाटव अलवर जिला परिषद की सदस्य भी हैं.

राजस्थान में पहले चरण के लिए 12 लोकसभा सीट पर अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं. बीजेपी ने 15 लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस पार्टी 10 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है. वहीं बीएसपी ने भी 5 सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है. 

ये भी पढ़ें: BJP ने विनय सहस्रबुद्धे को बनाया राजस्थान का चुनाव प्रभारी, प्रवेश वर्मा को भी अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
Dungarpur News: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
डूंगरपुर: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget