एक्सप्लोरर

चित्तौड़गढ़ में अवैध हथियार लेकर घूम रहे 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में हुआ ये बड़ा खुलासा

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ एसपी सुधीर जोशी का कहना है कि वन्यजीवों के शिकार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इसी के तहत कार्रवाई की गई है.

Chittorgarh Crime News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस ने मंगलवार (29 अप्रैल) को दो अलग अलग कार्रवाई में दो अवैध बंदूक और दो बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह लोग वन्य जीवों के शिकार के लिए अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे.

दरअसल, चित्तौड़गढ़ पुलिस ने भीलवाड़ा के रहने वाले आईदान के साथ राहुल कुमार बंजारा और तेजू बंजारा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन आरोपियों को उस समय पकड़ा जब यह अवैध हथियार लेकर वन्य जीवों के शिकार के लिए घूम रहे थे.

शिकारियों पर एक्शन के लिए बनाई टीम
चित्तौड़गढ़ जिले के एसपी सुधीर जोशी के मुताबिक अवैध रुप से वन्य जीवों का शिकार करने वाले शिकारियों पर प्रभावी कार्रवाई के तहत एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह, डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन व एसएचओ पारसोली प्रेमसिंह के सुपरविजन में थाने के एएसआई देवीलाल मय जाप्ता और एएसआई गोविन्द सिंह मय जाप्ता की दो टीमों का गठन किया गया था.

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा
उनके मुताबिक एएसआई देवीलाल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में की जा रही गश्त के दौरान प्राप्त सूचना पर दुगार तिराहा पर नाकाबंदी की गई. नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति आईदान बंजारा को रुकवाया. रात के समय हथियार लेकर घूमने के कारणों और लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई तो वन्य जीवों का शिकार करने के लिए बंदूक लेकर घूमना और बंदूक का लाइसेंस नहीं होना बताया. आरोपी के कब्जे से एकनाल टोपीदार बंदूक और बाइक को जब्त कर गिरफ्तार किया गया.

'वन्यजीवों का शिकार रोकने के लिए चला रहे अभियान'
इसी तरह एएसआई गोविंद सिंह के नेतृत्व में की जा रही गश्त के दौरान सुखपुरा तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान बरुन्दनी की तरफ से एक बाइक पर आए राहुल कुमार और तेजू बंजारा को रुकवाया गया. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया. एसपी सुधीर जोशी का कहना है कि वन्यजीवों के शिकार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
पटवारी की जगह विधायक का कैसे हो गया तबादला? राजस्थान के ट्रांसफर सिस्टम की खुली पोल
पटवारी की जगह विधायक का कैसे हो गया तबादला? राजस्थान के ट्रांसफर सिस्टम की खुली पोल

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget