एक्सप्लोरर

Rajasthan: जैसलमेर में छतरी निर्माण को लेकर बवाल, समुदाय विशेष पर पत्थरबाजी का आरोप

Rajasthan News: जैसलमेर के बासनपीर गांव में छतरी निर्माण के दौरान समुदाय विशेष पर पथराव का आरोप लगा है. एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हुए हैं. गांव में भारी पुलिस बल तैनात.

राजस्थान के जैसलमेर जिले के बासनपीर गांव में दो ऐतिहासिक छतरियों के निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. छतरी निर्माण स्थल पर कथित तौर पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा की गई पत्थरबाजी में जुझार संघर्ष समिति के गणपत सिंह नोडियाला घायल हो गए. यही नहीं, बीच-बचाव में लगे एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आईं. घायलों का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

प्रशासन की मौजूदगी में मारपीट का आरोप

घायल गणपत सिंह नोडियाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के समय प्रशासन मौके पर मौजूद था, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. उनका कहना है कि प्रशासन मूकदर्शक बना रहा जबकि समुदाय विशेष के लोगों ने खुलेआम मारपीट की. इसके चलते लोगों में गहरा आक्रोश है.

तनाव के चलते गांव बना छावनी

पत्थरबाजी की इस घटना के बाद पूरे बासनपीर गांव में तनाव का माहौल है. कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है. एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है.

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर रवाना कर दिया गया. उन्होंने बताया कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. एसपी ने यह भी कहा कि महिलाओं को ढाल बनाकर पत्थरबाजी करवाई गई थी, जो एक सोची-समझी साजिश हो सकती है.

छतरियों को लेकर विवाद

गौरतलब है कि बासनपीर गांव में जुझार रामचंद्र सिंह सोढ़ा और जुझार पालीवाल जी की छतरियों का निर्माण किया जा रहा है. इन छतरियों को लेकर पहले से ही मतभेद थे, लेकिन शनिवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. अब प्रशासन की कोशिश है कि हालात को काबू में रखा जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि को फैलने से रोका जाए. स्थिति अभी नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget